करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
करण का सोशल मीडिया पोस्ट
करण ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म 'होमबाउंड' का एक खास पोस्टर शेयर किया, जिसमें ईशान खट्टर के ऊपर विशाल जेठवा खुशी से छोटो बच्चे की तरह चढ़ें हुए हैं और दोनों के हाव-भाव से लग रहा है कि दोनों किसी खेल से जीत की खुशी को चिल्लाते हुए जाहिर कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया जाएगा। करण ने इंस्टाग्राम में पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुछ बंधन हमें आगे ले जाते हैं। नीरज घायवान द्वारा निर्देशित और ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत होमबाउंड का पहला पोस्टर पेश है। 21 मई 2025 को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा।'