फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: कान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के सबसे यादगार स्टाइल मोमेंट्स, ऐश्वर्या से लेकर कई नाम शामिल, देखें लिस्ट

Wed, 14 May 2025 07:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes 2025: 78वां कान फिल्म महोत्सव 13 से शुरू हो चुका है और 24 मई 2025 तक चलेगा। हर साल कान में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होती हैं। देखिए कुछ भारतीय एक्ट्रेस के यादगार और स्टाइलिश लुक, जिन्होंने कान में बटोरी चर्चा...

 
विज्ञापन
1 of 7
कान रेड कार्पेट लुक - फोटो : X
कान रेड कार्पेट पर बॉलीवुड के सबसे यादगार फैशन पल सिनेमा के साथ-साथ ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक्स के लिए भी मशहूर है। भारतीय सितारों ने यहां अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा है। आइए, बॉलीवुड के कुछ सबसे शानदार कान लुक्स पर एक नजर डालते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : X
ऐश्वर्या राय बच्चन
कई ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर ऐश्वर्या का 2017 का लुक सबसे खास था। उन्होंने माइकल सिन्को का फ्रॉस्टी ब्लू बॉल गाउन पहना, जो सिंड्रेला जैसा था। इसके ऊपर कढ़ाई, ट्यूल की परतें और प्लीट्स वाला यह गाउन वर्साय की पेंटिंग से प्रेरित था। यह परीकथाओं जैसा पल था। कान में ऐश्वर्या शामिल हो या ना हो, लेकिन उनकी चर्चा इस महोत्सव हो हो ही जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : X
दीपिका पादुकोण
दीपिका ने 2022 में जुहैर मुराद का पारदर्शी आइवरी गाउन पहना था। फ्लोरल लेस, फिशटेल सिल्हूट और गहरी नेकलाइन वाला यह लुक बेहद शानदार था। लोरेन श्वार्ट्ज के हीरे के झुमके और निकोलस किर्कवुड हील्स ने इसे और खास बनाया। दीपिका का यह लुक आज भी चर्चा में है।

4 of 7
प्रीति जिंटा - फोटो : X
प्रीति जिंटा
प्रीति ने 2024 में विविएना लोरिकेट का "नायरा" गाउन पहना, जो मेट गाला में भी दिखा। सेक्विन, मोती और क्रिस्टल से सजा यह बैकलेस गाउन मरमेड स्टाइल गाउन बेहद ही खूबसूरत था, जिसे पहनने के बाद प्रीति की खूबसूरती ने चार चांद लगा दिए। फ्रिंज पर्ल ड्रॉप्स और सिल्क बो स्लीव्स ने इसे शानदार बनाया था।

यह भी पढ़ें: Ginny Wedss Sunny 2: 'गिन्नी वेड्स सन्नी 2' की हुई घोषणा, यामी-विक्रांत का पत्ता साफ, नजर आएगी यह नई जोड़ी

 
विज्ञापन

5 of 7
सोनम कपूर - फोटो : X
सोनम कपूर
सोनम ने अनामिका खन्ना की हल्की गुलाबी नेट साड़ी-ड्रेस में क्लासिक और ट्रेंडी लुक को पेश करती है। जिमी चू के जूते और फेरागामो क्लच के साथ उनका लुक हमेशा की तरह एक फैशनिस्टा लुक को दर्शाता है। सोनम का यह स्टाइल हर किसी को बेहद खूबसूरत लगा था।

यह भी पढ़ें: Kingdom: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, जानिए क्या है फिल्म की नई रिलीज डेट
 
विज्ञापन

6 of 7
अदिति राव हैदरी - फोटो : X
अदिति राव हैदरी
अदिति ने गौरव गुप्ता के 2024 कलेक्शन से ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में रेड कार्पेट पर जादू बिखेरा था। उनका यह लुक बेहद यूनीक था। इस मखमली ड्रेप्स और स्लीक हेयरस्टाइल के साथ उनका मिनिमल लुक ग्लैमर की शानदार पेशकश थी।

यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan: लंबे ब्रेक के बाद 'OG' के सेट पर पहुंचे पवन कल्याण, निर्माताओं ने दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुष्का शर्मा - फोटो : X
अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने अपने डेब्यू में रिचर्ड क्विन की क्रीम रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस चुनी। साटन गाउन पर 3डी फ्लोरल डिजाइन और जालीदार काम ने इसे खास बनाया। चोपर्ड झुमके और साफ-सुथरी हेयरस्टाइल ने इस लुक को पूरा किया।

यह भी पढ़ें: Kapkapiii Trailer: 'आत्मा जी, दर्शन दो ना...', श्रेयस और तुषार की हॉरर-कॉमेडी ‘कंपकंपी’ का ट्रेलर रिलीज

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें