फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण ने साझा किया आलिया और रणवीर का फर्स्ट लुक टेस्ट फोटो, फैंस ने 'रॉकी और रानी' पर बरसाया प्यार

Sat, 01 Jul 2023 02:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म के हीरो-हीरोइन यानी अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणवीर कपूर की एक तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, आलिया और रणवीर की यह तस्वीर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के फर्स्ट लुक टेस्ट की है, जो सात साल से अधिक के अंतराल के बाद करण जौहर की निर्देशक की कुर्सी पर वापसी का प्रतीक है।  फोटो में आलिया भट्ट पिंक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ प्रिंटेड पीच साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी काली बिंदी और सुनहरे झुमके भी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं, रणवीर सिंह ने प्रिंटेड लाल शर्ट पहनी और कैमरे के लिए पोज देते हुए आलिया को अपनी बाहों में ले लिया था।

Ali Fazal: क्रेजी फैन ने अली फजल को कहा 'अजगर', एक्टर ने दी यह प्रतिक्रिया

 
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लुक टेस्ट के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए करण ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “फिल्म का हमारा पहला लुक टेस्ट, जब हम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए लुक्स लॉक कर रहे थे। फोटो को प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने टिप्पणी की, "फैब"।
 

Jee Le Zara: 'जी ले जरा' से प्रियंका चोपड़ा का पत्ता साफ! अब आलिया और कटरीना संग नजर आ सकती हैं यह अभिनेत्री

4 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर के जरिए साझा की गई तस्वीर को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। कई फैंस ने तस्वीर पर जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'दोनों को एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं।' हालांकि, कई यूजर्स ने आलिया के साथ रणवीर सिंह को देखने के बजाय उनके पति रणबीर कपूर को देखने की इच्छा जताई।

Akshay Kumar-Kartik: बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे अक्षय-कार्तिक? एक वक्त पर रिलीज होंगी दोनों की फिल्में

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुम क्या मिले गाना - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में करण जौहर ने फिल्म का पहला गाना 'तुम क्या मिले' भी रिलीज किया था। उन्होंने इसे 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कहानी के लिए एक शानदार प्रेम गीत बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कोई भी प्रेम कहानी एक उपयुक्त प्रेम गीत की हकदार है और मैं भाग्यशाली हूं कि 'तुम क्या मिले' हमारी कहानी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ है। बता दें कि यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।

70 Plus Actors: 70 पार करके भी थके नहीं बॉलीवुड के ये 10 सितारे, हैरीसन फोर्ड को टक्कर देने जा रहे धर्मेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें