फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: अन्नामलाईयर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रजनीकांत, सुपरस्टार की सादगी पर फैंस फिदा

Sat, 01 Jul 2023 01:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुपरस्टार रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्म 'लाल सलाम' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग तमिलनाड़ु में चल रही है। फिल्म की शूटिंग के बीच आज एक्टर अन्नामलाईयर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां पहुंचकर एक्टर ने पूजा-अर्चना की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान उनकी सादगी ने सभी का दिल जीत लिया। इतने बड़े सुपरस्टार होकर भी एक्टर एक आम आदमी की तरह मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
सुपरस्टार रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत जब मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो उनके आसपास फैंस की भीड़ इकट्ठी हो गई। बात करें रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' की तो इसका निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या धनुष कर रही हैं। फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आएंगे। रजनीकांत 'लाल सलाम' में मोइदीन भाई का किरदार निभाते दिखाई देंगे। उनका फर्स्ट लुक पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले रजनीकांत सप्ताहभर मुंबई में रहकर भी इस फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के साथ भी शूटिंग की थी। कहा जा रहा है कि कपिल देव भी फिल्म में नजर आएंगे। रजनीकांत ने भी मुंबई में शूट के दौरान कपिल देव के साथ तस्वीर साझा की थी। 
Akshay Kumar-Kartik: बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगे अक्षय-कार्तिक? एक वक्त पर रिलीज होंगी दोनों की फिल्में

4 of 5
ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या धनुष करीब सात साल बाद निर्देशन की दुनिया में लौट रही हैं। यह फिल्म इसी सील रिलीज होगी। फिल्म में रजनीकांत के कैमियो के साथ विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य भूमिकाओं में हैं। लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म में ए आर रहमान द्वारा संगीत दिया जाएगा। 
Ali Fazal: क्रेजी फैन ने अली फजल को कहा 'अजगर', एक्टर ने दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'लाल सलाम' के अलावा वह नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर' को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। यह फिल्म 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Singer Ranjit Sidhu: पंजाबी गायक रणजीत सिद्धू ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें