फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: करण जौहर की इस फिल्म को देखकर भड़क गई थीं शबाना आजमी, फोन करके सुनाई थी खरी-खोटी

Sun, 17 Oct 2021 01:01 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, शबाना आजमी - फोटो : Social Media
एक समय था जब करण जौहर की रोमांटिक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती थी। उनकी फिल्मों में अधिकतर शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी नजर आती थी। करण जौहर ने बड़े पर्दे पर दिलवाले दुलहनियां ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम और कुछ-कुछ होता है जैसी कई सफल फिल्में दी हैं। करण जौहर की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ एक ऐसी फिल्म थी जिसको दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शबाना आजमी को नहीं पसंद आई फिल्म

इस फिल्म के किरदारों को भी लोगों ने काफी पसंद किया। रानी मुखर्जी, काजोल और शाहरुख खान तीनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। लेकिन एक तरफ जहां दर्शकों को इनकी जोड़ी पसंद आईं वहीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को बिलकुल भी पसंद नहीं आई। इस फिल्म को देखने के बाद शबाना आजमी पूरी तरह भड़क गईं और सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने करण जौहर को काफी सुनाया।
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर, शबाना आजमी - फोटो : Social Media
फिल्म देखकर भौचक्की रह गई थीं शबाना आजमी

करण जौहर ने साल 2019 में मेलबर्न में आयोजित हुए इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शबाना आजमी को लेकर इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, ‘कुछ कुछ होता है’ को गलत समझा गया था। इस फिल्म को शबाना आजमी ने यूके में फिल्म देखी थी और फिल्म को देखने के बाद उन्होंने मुझे फोन किया था। शबाना आजमी ने कहा कि वो इस फिल्म को देखने के बाद हैरान रह गई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस वजह से भड़की थीं शबाना आजमी

करण जौहर ने आगे बताया, ‘शबाना जी ने मुझे फोन किया और मुझसे पूछा कि ये फिल्म में तुमने क्या दिखाया है। अगर लड़की के बाल छोटे हैं तो वो सुंदर नहीं है। उसके बाल लंबे हुए तो वो सुंदर हो गई। ये क्या है। उन्होंने मुझे सुनाया और मुझसे पूछा तुम्हारा इसके बारे में क्या कहना है? इसके बाद मैंने उनसे माफी मांगी। उन्होंने मुझसे कहा, ‘तुम बस यही कहना चाहते हो।’ मैंने कहा हां, क्योंकि मैं जानता हूं कि आप सही हो’।
 

4 of 5
शाहरुख खान,करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने की थी आलोचना

शाहरुख खान की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। हालांकि खुद शाहरुख ने इस किरदार की आलोचना की थी। फिल्म में राहुल का किरदार शाहरुख खान ने अदा किया था। इस किरदार को काफी पसंद भी किया गया था, हालांकि बाद में खुद शाहरुख खान ने ही इसकी आलोचना की थी। करण जौहर ने कहा, ‘शाहरुख का किरदार बहुत ही कनफ्यूज था और उसे पता नहीं था वो क्या चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : Social media

कुछ-कुछ होता है में नहीं था लॉजिक

करण जौहर ने इस बारे में बातचीत करते हुए आगे कहा, ‘जो कुछ भी हुआ था वो इसलिए, क्योंकि लोग उसे धकेल रहे थे। उसके आकर्षण, उसके बड़े दिल और शाहरुख खान के व्यक्तिगत करिश्मे ने ही उस किरदार को सबसे खास बना दिया था’। करण जौहर ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा ‘कुछ कुछ होता है’ में कोई लॉजिक नहीं था’।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें