फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unseen वीडियो: इस अभिनेता को 'जिगर का टुकड़ा' मानती हैं आरती, बिपाशा ने दिया ये रिएक्शन

Wed, 13 Nov 2019 12:22 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aarti singh - फोटो : social media
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं । जब से वो घर के अंदर गई हैं तभी से चर्चा में बनी हुई हैं । आरती, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी हैं । इस वजह से भी वो सुर्खियों में बनी रहती हैं । हाल ही में घर के अंदर आरती एक्टर करन सिंह ग्रोवर को याद करती नजर आईं । 
विज्ञापन

2 of 5
aarti singh - फोटो : social media
करन को याद कर आरती इमोशनल भी हो गईं । बिग बॉस से आरती का एक अनसीन वीडियो सामने आया है । इसमें आरती, तहसीन से बात कर रही हैं और उनको करन के बारे में बता रही हैं । वो कहती हैं कि करन बतौर व्यक्ति बहुत अच्छे हैं । वो बताती हैं, 'जब मैं बिग बॉस के घर में आ रही थी तो करन ने मुझको एक जैकेट दी और कहा कि घर में जब भी खराब या डिप्रेस फील करो तो इसको पहन लेना । इससे मुझको पॉजिटिव वाइब्स मिलेंगी और मैं उसे अपने आसपास महसूस करूंगी।' 
विज्ञापन

3 of 5
aarti singh - फोटो : social media
वो आगे कहती हैं, 'मेरे हिसाब से उसके जैसा इंसान होना मुश्किल है । मैंने अपने फोन पे उसका नाम मेरे जिगर का टुकड़ा नाम से सेव किया है । यार वो बहुत अच्छा लड़का है । मैं उसे बहुत याद कर रही हूं ।' आरती के इंस्टा हैंडल से यह विडियो शेयर हुआ है ।
 

4 of 5
aarti singh - फोटो : social media
इसके कैप्शन में लिखा है, 'डियर करन, आप जैसा इंसान नहीं हो सकता, एक दोस्त जो कि बहुत-बहुत कीमती है! आप एक सच्चे दोस्त हो जो तब साथ देता है जब सारी दुनिया छोड़कर चली जाती है । आप ऐसे इंसान हो जिसने मुझे हमेशा ऊपर उठाया, आप सच में मेरे अच्छे दोस्त हो। #जिगरकाटुकड़ा!' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
इसके बाद करन ने भी आरती के इस पोस्ट पर कमेंट किया। करन ने दिल वाले इमोजी बनाते हुए लिखा, 'आरती सिंह तुम्हें शुक्रिया । तुम्हारा प्यार और सपोर्ट अद्भुत है । कृप्या इसे बनाए रखना ।' वहीं करन की पत्नी बिपाशा बसु ने भी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'awwww'। 
 

नरगिस को याद कर भावुक हो गए थे सुनील, कहा था- कोई कैसे किसी के बिना जीता है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें