करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में फिर से कोरोना बम फूटने की जगह की पहचान बीएमसी ने करण जौहर के घर के रूप में की है। इसी जगह पर 8 दिसंबर को हिंदी सिनेमा की तमाम अभिनेत्रियों का जमघट लगा था और इसमें शामिल होने के बाद से ही सीमा खान को कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने शुरू हुए थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद ही करीना कपूर ने भी अपना टेस्ट कराया और वह भी कोरोना संक्रमित निकलीं। सीमा खान को कोरोना के लक्षण पार्टी के तीन दिन बाद यानी 11 दिसंबर को दिखने शुरू हुए थे। और, बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। हालांकि करण जौहर का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।