मशहूर फैमिली ड्रामा फिल्म कभी खुशी कभी गम आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक बनी हुई है। अमिताभ बच्चन, शाह रुख खान, ऋतिक रोशन, कालोज और करीना कपूर खान की यह मल्टी स्टारर फिल्म आज यानी 14 दिसंबर को अपने 20 साल पूरे कर चुकी है। फिल्म के इस खास मौके पर फिल्म निर्देशक करण जौहर काफी उत्साहित दिख नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस वीक को सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा करण ने बॉलीवुड कलाकारों से इस फिल्म के सीन्स को रीक्रिएट करने की भी अपील की थी।
इस फिल्म के डायलॉग और इसकी स्टार कास्ट आज भी लोगों के दिल में बसी हुई है। खासकर फिल्म में करीना कपूर द्वारा निभाया गया पू (पूजा) का किरदार आज भी लोग सोशल मीडिया पर रीक्रिएट करते नजर आते रहते हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी इस फिल्म के 20 साल पूरे के होने के मौके पर फिल्म में से अपनी पसंद का एक सीन रिक्रिएट किया है। आलिया ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।