फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Johar: करण ने विक्की कौशल संग फिर मिलाया हाथ, 'लस्ट स्टोरी' के बाद अब बड़े पर्दे पर इस दिन होगा धमाका

Mon, 10 Jul 2023 09:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। हालांकि इसे करण जौहर की पिछली फिल्मों का मैशअप भी कहा जा रहा है। रॉकी और रानी में आलिया-रणवीर की जोड़ी भी फैंस को पसंद आ रही है। अब करण जौहर ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। करण ने यह भी बताया है कि उनका यह प्रोजेक्ट कब रिलीज हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी अगली फिल्म के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कई वजहों से यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी कर रहे हैं और धर्मा प्रॉडक्शन के साथ मिलकर अमेजन प्राइम इसे प्रजेंट कर रहा है। इसमें यह भी बताया है कि फिल्म में विक्की कौशल के साथ एमी विर्क और तृप्ति डिमरी भी हैं।

इसे भी पढ़ें- Somy Ali: सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने साझा किया क्रिप्टिक नोट, लिखा- मेरा अब्यूजर एक सुपरस्टार था...
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट साझा करते हुए करण जौहर लिखते हैं, विक्की कौशल के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। उनको मैं न सिर्फ एक कलाकार के तौर पर पसंद करता हूं बल्कि वह मुझे एक सम्मानित इंसान के तौर पर भी पसंद हैं। मैं उनको एक बार फिर से निर्देशित करने का और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। हमने लस्ट स्टोरीज में ऐसा धमाका किया था। एमी विर्क भी उतनी ही ऊर्जा और कलात्मकता की पावरहाउस हैं। और प्यारी तृप्ति डिमरी कमर्शियल अवतार में हैं, जिनके गॉर्जियस अवतार ने फिल्म की खूबसूरती को हर जगह से बढ़ा दिया है, वह बेहद सॉलिड हैं।

4 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस पोस्ट के साथ करण जौहर ने अपने प्रोजेक्ट की तारीख भी बताई है। इस पर विक्की कौशल ने लिखा, 'बहुत सारे प्यार और बहुत सारे मनोरंजन के साथ आ रहे हैं हम, आप सभी से 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में मुलाकत होगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो यह फिल्म 28 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना अज्मी जैसे कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें