बॉलीवुड सितारों को अक्सर मुंबई के किसी बड़े रेस्त्रां, सिनेमा हॉल या जिम के बहार स्पॉट किया जाता है । गुरुवार को भी कई सितारे अलग-अलग जगह पर देखे गए । कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को जिम के बाहर देखा गया । इस दौरान कार्तिक व्हाइट टीशर्ट में दिखे । वहीं अनन्या शॉर्ट्स में नजर आईं । शाहरुख खान दिल्ली के एक पीवीआर में पहुंचे । यहां वो ब्लैक लेदर की जैकेट पहने दिखे । पूनम पांडे को भी एक ईवेंट में स्पॉट किया गया । यहां वो साड़ी पहन पहुंची थीं । करण देओल की पिछले दिनों डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' रिलीज हुई थी। अब वो स्टार बन चुके हैं । उन्हें भी अमर उजाला ने स्पॉट किया । कूड़ा बीनने वाली महिलाओं के लिए आयुष्मान खुराना ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे सलाम