फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद-मीरा ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में जमकर लगाए थे ठुमके, 4 साल बाद सामने आई अनदेखी तस्वीर

Fri, 25 Oct 2019 09:59 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahid mira - फोटो : social media
शाहिद कपूर ने पिछले दिनों 'कबीर सिंह' जैसी हिट फिल्म देकर अपनी फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं । अब दर्शक उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं । शाहिद फिलहाल अपनी पत्नी मीरा और बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं । इस बीच शाहिद के रिसेप्शन की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
विज्ञापन

2 of 5
shahid mira - फोटो : social media
शाहिद और मीरा के रिसेप्शन की जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें दोनों डांस कर रहे हैं । मीरा के डांस मूव्स देख शाहिद ताली बजाते हैं । इस अनदेखी तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर के फैन पेज से इसे शेयर किया गया है । 
विज्ञापन

3 of 5
shahid mira - फोटो : social media
तस्वीर में शाहिद ब्लैक सूट बूट पहने हैं । वहीं मीरा ब्लू और व्हाइट टॉप स्कर्ट में दिख रही हैं । वहीं पीछे खड़े मेहमान मोबाइल में इस पल को कैद कर रहे हैं । शाहिद ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी । मीरा किसी फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखती हैं ।

4 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram
शाहिद ने एक आम लड़की से शादी कर लोगों का चौंका दिया था । 7 जुलाई को दोनों ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह मनाई थी । शाहिद और मीरा अब दो बच्चों के पैरेंट्स हैं । जिनके नाम जैन और मीशा हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
हाल ही में शाहिद, नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस के साथ पर्फेक्ट रिलेशन की सलाह दी । उन्होंने कहा कि प्रियंका और निक को एक-दूसरे के बैकग्राउंड को अच्छे से समझना चाहिए, क्योंकि दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं।  
 

बड़े पर्दे पर दस साल पहले सलमान खान के साथ किया था रोमांस, अब एक्ट्रेस को पहचानना है मुश्किल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें