फैशन स्टाइलिस्ट अंतरा मारवाह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी पति मोहित मारवाह के साथ गोद भराई की रस्म हुई है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रिया कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी किया था, जिसमें कपूर खानदान इकट्ठा हुआ था। वहीं अब फिर से कपूर परिवार अपने कजिन मोहित मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मारवाह की गोद भराई रस्म में एक साथ इकट्ठा हुआ है। इस गोद भराई की रस्म को बुधवार के दिन किया गया। इस खास कार्यक्रम की कुछ तस्वीरों को सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपूर परिवार के लोगों ने काफी स्टाइलिश ड्रेसेज को कैरी कर रखा है। इन फोटोज को देखने के बाद कई लोग अपना प्यार भरा रिएक्शन कमेंट बॉक्स में शो कर रहे हैं।