फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी के साथ मनाया बर्थडे का जश्न, मीका के गानों पर मां के साथ जमकर थिरके

Tue, 02 Apr 2019 12:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kapil sharma
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आज अपना अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । बीती रात कपिल शर्मा ने अपने जन्मदिन की पार्टी रखी । इस पार्टी में 'द कपिल शर्मा शो' की पूरी टीम मौजूद थी । इसके अलावा मीका सिंह, नवराज हंस और ऋचा शर्मा भी कपिल की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं । पार्टी के कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं । 

विज्ञापन

2 of 6
kapil sharma
कपिल ने अपनी मां और पत्नी गिन्नी (Ginni Chatrath) के साथ मिलकर दो केक काटे । पार्टी में मीका और ऋचा ने परफॉर्म भी किया । पार्टी में कीकू शारदा और भारती सिंह ने जमकर डांस किया । साथ ही कपिल की मां और पत्नी भी थिरकते नजर आए । एक वीडियो में कपिल शर्मा सिंगर ऋचा शर्मा की धुन पर ड्रम बजाते दिखे ।

 
विज्ञापन

3 of 6
kapil sharma
कपिल का जन्म आज ही के दिन 1981 में अमृतसर में हुआ था। साल 2013 में फोर्ब्स मैगजीन ने कपिल शर्मा को टॉप-100 हस्तियों की लिस्ट में शामिल किया था। कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में कॉमेडी शो 'हंस दे हंसा दे' से किया था । 

4 of 6
bharti singh
अगले ही साल यानी 2007 में उन्हें 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में पहला बड़ा ब्रेक मिला। कपिल इस शो के विजेता बने। इसके बाद साल 2010-13 के बीच कपिल 'कॉमेडी सर्कस' के लगातार 6 सीजन के विजेता बने। कॉमेडी में पहचान बनाने के बाद कपिल ने खुद का शो लॉन्च किया 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'।

विज्ञापन

5 of 6
ginni chatrath
ये शो बंद हुआ तो उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' लॉन्च किया । कपिल की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब वाे शराब के लती हो गए । हर कोई उनके खिलाफ हो गया । शराब छोड़ने के लिए उन्हें रिहैब सेंटर में भर्ती होना पड़ा । वो करीब एक साल तक डिप्रेशन में रहे । डिप्रेशन झेलने के बाद कपिल शर्मा ने फिर से टीवी पर वापसी की है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kapil sharma
वो 'कपिल शर्मा शो' का सीजन 2 लेकर आए । इस सीजन को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं । शो का दूसरा सीजन भी सुपरहिट जा रहा है । दूसरा सीजन शुरू करने से पहले कपिल ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी । अब कपिल पत्नी गिन्नी के साथ मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं । 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें