फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय के नक्शेकदम पर चली 6 साल की बेटी नितारा, VIDEO देख ट्विंकल का ये था रिएक्शन

Tue, 02 Apr 2019 11:57 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar, nitara - फोटो : social media
अक्षय कुमार फिल्मों में तो स्टंट करते ही हैं साथ ही वो असल जिंदगी में भी काफी एक्टिव हैं। उनकी दिनचर्चा बॉलीवुड के बाकी स्टार्स से बिल्कुल अलग है। सुबह 4 बजे उठकर एक्सरसाइज करने वाले अक्षय अब अपने बेटी को भी ऐसी ही ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar and Twinkle Khanna - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर में से एक अक्षय कई बार सामाजिक जागरुकता के लिए इवेंट्स में पहुंचकर करतब करते देखे गए। जहां वो अपने फैंस से गुजारिश करते हैं कि फिट रहने के लिए हमें एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। वो अपने परिवार पर भी ये नियम बखूबी लागू करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
akshay kumar - फोटो : file photo
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो नितारा को ट्रेनिंग दे रहे हैं। नितारा अपने हाथों के बल पर लटकी नजर आ रही हैं और अक्षय उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'छोटी उम्र में शुरुआत करने का हमेशा अच्छा आइडिया है। इस उम्र में शरीर ज्यादा फ्लेक्सिबल होता है।' 
 

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : file photo
वहीं अक्षय कुमार के वीडियो शेयर करने के बाद ट्विंकल ने लिखा कि 'मेेरी प्यारी बच्ची, यह सब चीजें मैं तुम्हें नहीं सिखा सकती लेकिन मुझे खुशी है कि कोई है जो तुम्हें सिखा रहा है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay kumar - फोटो : file photo
इससे पहल भी अक्षय कुमार नितारा का ऐसा ही एक वीडियो शेयर कर चुके हैं। साल में 4-5 फिल्में करने वाले अक्षय को जैसे ही वक्त मिलता है वो परिवार के साथ समय बिताते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म केसरी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें