फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara Controversy: आखिर फिल्म 'कांतारा' पर क्यों छिड़ा विवाद, क्या है 'भूत कोला' की परंपरा? जानें यहां

Sat, 22 Oct 2022 10:57 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
साउथ फिल्म 'कांतारा' न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 16 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। यूं तो पूरी दुनिया में फिल्म के कलेक्शन की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब फिल्म में दिखाई गई एक मान्यता पर बहस चालू हो गई है। इस मतभेद की वजह से लोगों ने कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा के खिलाफ हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन

2 of 4
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों दर्ज हुई शिकायत?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हिंदू जागरण वेदिक ने कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह शिकायत कर्नाटक के उडुपी जिले में कथित तौर पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में दर्ज कराई गई है। बता दें कि हिंदू जागरण वेदिक आरएसएस से जुड़ा एक दक्षिणपंथी समूह है, जिसने साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' में दिखाई गई 'भूत कोला' की परंपरा पर अभिनेता द्वारा दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है। 

सिनेमाघरों में लौटेगी सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी, इस फिल्म से रचेंगे इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 4
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है भूत कोला की परंपरा?
बता दें कि कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में मनाए जानी वाली प्रथा को 'भूत कोला' कहा जाता है। इस प्रथा के तहत गांव के लोग, दैव की पूजा करते हैं। पूजा के दौरान, गांव का ही कोई व्यक्ति दैव की वेश-भूषा धारण करता है और नृत्य करने लगता है। दैव की वेश-भूषा धारण करने वाले को ही दैव नर्तक कहते हैं। मान्यता यह है कि नृत्य करने के दौरान व्यक्ति के अंदर देवता आ जाते हैं, इसलिए इस दौरान दैव नर्तक जो भी कहता है वह गांव वालों के लिए भगवान का आदेश होता है। कांतारा फिल्म की भी इस कहानी भी इसी प्रथा से प्रेरित है।

सिनेमाघरों में लौटेगी सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी, इस फिल्म से रचेंगे इतिहास

4 of 4
कांतारा - फोटो : Social media
चेतन अहिंसा पर क्यों भड़की आरएसएस?
अभिनेता चेतन अहिंसा ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए भूत कोला पर विवादित टिप्पणी की है। दरसअल, चेतन अहिंसा ने फिल्म के निर्देशक और नायक ऋषभ शेट्टी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था, 'भूत कोला की परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है। यह तो हिंदू धर्म के अस्तित्व में आने से पहले भी मौजूद थी।' अभिनेता के इस बयान की वजह से हिंदू समूह चेतन अहिंसा पर भड़क गए हैं। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि वह अभिनेता को पुलिस स्टेशन बुलाएं और हिंदुओं को आहत करने वाले बयान न देने का आदेश दें।

11 साल में कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं परिणीति, ऐसा रहा एक्ट्रेस का सफर
विज्ञापन
Next