फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Dutt: ‘अब ज्यादा साउथ फिल्में करूंगा’, संजय दत्त का बड़ा बयान, बॉलीवुड को दे डाली बड़ी सलाह

Sat, 22 Oct 2022 09:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों साउथ सिनेमा में ज्यादा सक्रिय हैं। 'केजीएफ चैप्टर 2' में उन्होंने 'अधीरा' बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके बाद अब वह तमिल की 'थलापति 67' और कन्नड़ की 'केडी द डेविल' फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में, कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' का हिंदी में टीजर रिलीज हुआ, जिसके इवेंट में संजय दत्त ने बॉलीवुड और साउथ पर एक बार फिर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अब ज्यादा से ज्यादा साउथ की फिल्मों में काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में बॉलीवुड को क्या चीज साउथ से सीखनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने इवेंट में कहा, 'मैंने केजीएफ में काम किया और अब मैं डायरेक्टर प्रेम के साथ केडी- द डेविल में काम कर रहा हूं। मुझे ऐसा लगता है कि अब मैं और साउथ इंडियन फिल्मों में काम करने वाला हूं।' इसके साथ उन्होंने कहा कि मैंने केजीएफ और एस एस राजामौली के साथ काम किया। मैंने देखा कि यहां बहुत पैशन, प्यार और एनर्जी के साथ फिल्में बनाई जा रही हैं तो मुझे लगता है कि बॉलीवुड को यह सब नहीं भूलना चाहिए। संजय दत्त का मानना है कि बॉलीवुड को अपनी जड़े कभी नहीं भूलनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें:- Friday Box Office Report: 'कांतारा' या 'ब्लैक एडम', कौन बना बॉक्स ऑफिस किंग, किसने मारी बाजी? जानिए यहां

विज्ञापन

3 of 4
शमशेरा का नया पोस्टर जारी - फोटो : Instagram
बता दें कि संजय दत्त बॉलीवुड के हिट अभिनेता हैं लेकिन उन्होंने खलनायक बनकर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। संजय दत्त को बड़े पर्दे पर पिछली बार रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ में देखा गया था। इस फिल्म में वाणी कपूर भी थीं। फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन संजय दत्त के काम को हर बार की तरह इस फिल्म में भी खूब पसंद किया गया।

यह भी पढ़ें:- Salman Khan: सिनेमाघरों में लौटेगी सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी, इस फिल्म से रचेंगे इतिहास
विज्ञापन

4 of 4
KD - The Devil - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'केडी- द डेविल' की बात करें तो इस फिल्म में ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी साल 1970 के दशक पर आधारित है। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी सच्चाई घटना पर आधारित है। यह फिल्म अगले साल कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें