फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 की उम्र में ही कनिका ने की थी बिजनेसमैन से शादी, 15 साल बाद लिया तलाक, इन वजहों से बटोर चुकी हैं सुर्खियां

Sat, 21 Mar 2020 01:44 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kanika Kapoor - फोटो : ट्विटर
कोराना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कनिका कपूर को काफी दिन से फ्लू जैसे लक्षण थे। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर होने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। यहीं नहीं उनकी गिरफ्तारी की मांग तक की जा रही है। कनिका को बेबी डॉल सिंगर के तौर पर जाना जाता है। आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।

विज्ञापन

2 of 6
कनिका कपूर पति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
कनिका कपूर का नाम भी किसी ने नहीं सुना होता अगर सनी लियोन का गाना बेबी डॉल इतना पॉपुलर नहीं हुआ होता। 21 अगस्त 1978 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मी कनिका को गाने का शौक बचपन से था लेकिन उन्होंने कम उम्र में ही शादी कर अपना घर बसा लिया। शादी के वक्त कनिका की उम्र महज 18 साल थी।
विज्ञापन

3 of 6
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान कनिका ने बताया था कि राज चंदोक से मेरी मुलाकात खजुराहो में एक दोस्त की शादी के दौरान हुई थी। हम दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और मैंने शादी कर ली। शादी के बाद मैं लंदन चली गई और हाउस वाइफ बनकर रही, जहां मैंने तीन बच्चों को जन्म दिया। 

4 of 6
कनिका कपूर
राज का परिवार डॉक्टर्स का है। उनका नर्सिंग होम का चेन है और प्रॉपर्टी का बिजनेस करीब 35 साल से चल रहा है। वो लोग बेहद अमीर हैं। उनके साथ मैंने दुनिया घूमी। लेकिन बाद में उन्हें किसी और से प्यार हो गया। इस दौरान मैं कई बार मेंटल टॉर्चर से भी गुजरी और डिप्रेशन में चली गई। मुझे लगता है कि यह शादी मेरी गलती थी।
 

कनिका के सपोर्ट में उतरे दोस्त, बोले- 'दोष देने की जगह प्रार्थना करो उन्होंने कोरोना की जानकारी नहीं छिपाई'

विज्ञापन

5 of 6
कनिका कपूर
कनिका कपूर पर सिंगर Dr. Zeus ने उनका काम चुराने और केडिट न देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं कनिका पर एक इवेंट में हिस्सा लेने की बात कहने के बाद आखिरी वक्त पर धोखा देने का आरोप लगाया जा चुका है। खबरें थीं कि उन्होंने इवेंट मैनेजर से कुछ इवेंट भी करवाए लेकिन उसके पैसे नहीं चुकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
साल 2018 में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वह आदित्य किलाचंद को डेट कर रही हैं। उन्होंने आदित्य के साथ अपनी वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह खुश लग रही थीं। आदित्य मुंबई की शहूर पत्रकार शोभा डे के बेटे हैं। बता दें कनिका अपने तीनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं जिनसे मिलने के लिए वो लगातार लंदन जाती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें