फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangna Ranaut: पठान को लेकर बदले कंगना के सुर, कल की थी खिंचाई तो आज बांधे तारीफों के पुल

Thu, 26 Jan 2023 02:29 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना - फोटो : social media
शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के लिए फैंस के बीच क्रेज देखा जा रहा है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं और थिएटर्स के अंदर लोग शाहरुख खान को देखकर डांस कर रहे हैं। किंग खान की फैन लिस्ट यूं तो काफी बड़ी है। इसी क्रम में बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की रैपअप पार्टी में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के बारे में बात की।
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रनौत - फोटो : social media
अभिनेत्री कंगना रनौत बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स के खिलाफ अपनी बेबाक राय देने से पीछे नहीं हटतीं, लेकिन एक इवेंट में कंगना के बदले-बदले सुर दिखाई दिए। अपनी फिल्म इमरजेंसी की रैपअप पार्टी में मीडिया द्वारा कंगना रनौत से जब सवाल पूछा गया कि फिल्म पठान को लेकर क्या कहेगी तो उन्होंने कहा, 'हमारे लिए सौभाग्य की बात है, फिल्म अच्छा कर रही है। ऐसी फिल्में चलनी चाहिए।'

यह भी पढ़ें: 'जरूर कोई दिक्कत रही होगी' ऑस्कर की रेस से कश्मीर फाइल्स के बाहर होने पर बोले अनुपम खेर
 
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के अलावा इवेंट में अनुपम खेर भी मौजूद थे। अनुपम खेर ने भी पठान को बेस्ट फिल्म बताया और कहा कि यह बहुत बड़ी फिल्म है। वहीं ऋतिक रोशन से लेकर विद्युत जामवाल और राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा भी शाहरुख खान की फिल्म पठान की तारीफ करते दिखे। हालांकि कंगना ने हाल में ही अपने ट्विटर पर वापसी के बाद बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा था। ऐसे में कंगना की तारीफ लोग पचा नहीं पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान का कैमियो पक्का? सलमान खान ने ‘पठान’ में दिया बड़ा हिंट, फैंस खुश
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया है। इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस समारोह में गवर्नर ने नाटू-नाटू के गीतकारों को किया सम्मानित, दिए स्मृति चिह्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें