सर्वेश मेवाड़ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'तेजस' को विचार क्या है और इसका ख्याल सबसे पहले किसे आया ?
फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने ही सुझाव दिया कि मेरे करियर की शुरुआत के लिए 'तेजस' का विषय अच्छा रहेगा। इस फिल्म की कहानी का आइडिया भी उन्हीं का है। मैं मिलिट्री स्कूल में पढ़ा हूं। मेरे पिता श्याम मेवाड़ा आईएएस अधिकारी थे, उनका ट्रांसफर होता रहता है। मेरे स्कूल और कॉलेज भी बदलते रहते थे। ‘तेजस’ मुझे बचपन की यादों में ले गया। फिल्म का यूनिक सेलिंग प्वाइंट (यूएसपी) यही है कि ये एक महिला पायलट की कहानी है।