फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 Crore Filims: हजार करोड़ की कमाई कर सकती हैं ये फिल्में, लिस्ट में सलमान से लेकर प्रभास तक की मूवीज शामिल

Sun, 15 Oct 2023 08:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अपकमिंग फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा के लिए यह साल काफी अच्छा गुजरा है। कोरोना महामारी के बाद लोग एक बार फिर पूरे जोश के साथ सिनेमाघरों में पहुंचने लगे हैं। 2023 में शाहरुख खान की दो फिल्में पठान और जवान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ आगामी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यह कारनामा दोहराने में सफल हो सकती हैं।
Richa Chadha: 'फुकरे 3' की सफलता का जश्न मना रही हैं ऋचा चड्ढा, बोलीं- 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर मिली खुशी
विज्ञापन

2 of 6
टाइगर 3-सलमान खान पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर 3
सलमान खान की टाइगर 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। माना जा रहा है कि इस फिल्म से अभिनेता बॉलीवुड में एक बार फिर से दमदार वापसी करने जा रहे हैं।  फिल्म को लेकर लोगों में काफी ज्यादा उत्सुकता है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई इस फिल्म में पठान का भी कैमियो देखने को मिलने वाला है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म 1000 करोड़ क्लब में आसानी से शामिल हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
पुष्पा: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा 2
फिल्म पुष्पा द राइज ने अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ा दी है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बाद वह अब पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। साउथ के साथ हिंदी बेल्ट को भी पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि यह फिल्म हजार करोड़ की क्लब में शामिल हो सकती है।

4 of 6
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
सलार
प्रभास की फिल्म सलार इस साल  की सबसे अधिक चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ बना चुके प्रशांत नील ने किया है। यही वजह है कि फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ने का दम रखती है। बता दें कि यश स्टारर केजीएफ 2 ने दुनियाभर में 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 6
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डंकी
शाहरुख खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। यह साल उनके लिए काफी ज्यादा कामयाब रहा है। हाल ही में उनकी फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी। यह फिल्म अब तक 1135 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। वहीं, इससे पहले उनकी फिल्म पठान भी 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। शाहरुख 22 दिसंबर को  डंकी के साथ वापस पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एसएसएमबी 29
एसएस राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे कामयाब निर्देशकों में से एक हैं। उनकी पिछली फिल्म आरआरआर भारत के साथ विदेश में भी धमाल मचा चुकी है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर अवॉर्ड तक मिल चुका है। अब राजामौली जल्द ही महेश बाबू के साथ फिल्म लेकर आने वाले हैं। फिल्म को शुरुआती तौर पर एसएसएमबी 29 कहा जा रहा है।
Bagha Jatin: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर क्या बोले बंगाली अभिनेता देव, बताया- 'कुछ ऑफर्स मिले लेकिन...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें