फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत लेंगी अभिनय करियर से ब्रेक? एनिमल की सफलता पर फूटा अभिनेत्री का गुस्सा!

Mon, 08 Jan 2024 06:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने बिना नाम लिए 'एनिमल' फिल्म की सफलता को समाज के लिए खतरा बता दिया है। साथ ही अभिनेत्री ने फिल्मों से ब्रेक लेने का भी हिंट दे दिया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री को अक्सर इंडस्ट्री के मुद्दों और फिल्मों पर अपनी राय देते देखा जाता है। इसी कड़ी में कंगना ने सोमवार को अपने पोस्ट से हर किसी को हैरान कर दिया। अभिनेत्री ने एक बयान देते हुए कहा कि वह अपनी फिल्मों के लिए पेड निगेटिविटी के कारण जल्द ही इंडस्ट्री को छोड़ने पर विचार कर रही हैं। अभिनेत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर ताड़तोड़ वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने एक्स पर एक ट्वीट कर कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' से जोड़कर देख रहे हैं। सोमवार को एक्स पर बोलते हुए, कंगना ने कहा कि दर्शक महिलाओं की पिटाई वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करते हैं, जहां उन्हें जूते चाटने के लिए कहा जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उन लोगों के लिए भी हतोत्साहित करने वाला है, जो महिला सशक्तिकरण पर फिल्में बना रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने यह भी संकेत दिया कि वह अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ वर्षों को किसी सार्थक काम में लगाने के लिए फिल्मों से अपना करियर बदल सकती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अक्षय कुमार, सलमान खान, रणबीर कपूर के साथ फिल्में करने से इनकार कर दिया, इसलिए नहीं कि उनसे उनका कोई व्यक्तिगत विरोध था। अभिनेत्री ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि क्या दर्शकों को फिल्मों में महिलाओं को ऐसे चित्रित करने में कोई आपत्ति नहीं है। 

Devara: देवरा से जूनियर एनटीआर का फर्स्ट लुक वीडियो जारी, लाल समंदर के बीच अभिनेता की दहाड़ ने जीते दिल

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, सोमवार को एक यूजर ने एक्स पर कंगना की फिल्म 'तेजस' की तारीफ करते हुए लिखा, 'तेजस, जी 5 पर स्ट्रीम हो रही है। कंगना अभिनीत इतनी बेहतरीन फिल्म। समझ नहीं आ रहा कि फिल्म क्यों नहीं चली। करण जौहर और गैंग उनका करियर बर्बाद करना चाहते हैं। जरुर देखिये।' इसे रीट्वीट करते हुए कंगना रणौत ने लिखा, 'मेरी फिल्मों पर पेड निगेटिविटी भारी पड़ती है। मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं लेकिन दर्शकों को भी महिलाओं के साथ मारपीट करने वाली फिल्में ही पसंद आती हैं।'

Heer Aasmani: फाइटर का गाना 'हीर आसमानी' रिलीज, ऋतिक-दीपिका के हवाई एक्शन ने उड़ाए दर्शकों के होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे जोड़ा, 'ऐसी फिल्में जहां उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है और जूते चाटने के लिए कहा जाता है। ऐसी फिल्में उस व्यक्ति के लिए हैरान करने वाली हैं जो महिला सशक्तिकरण पर फिल्में बना रहा है। अब मैं अपनी जिंदगी के आने वाले साल कुछ अच्छी चीजें करने में लगाना चाहती हूं।' काम के मोर्चे पर कंगना जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। इसमें अभिनेत्री, इंदिरा गांधी के किरदार में देखी जाएंगी। 

Yash: केजीएफ स्टार यश के जन्मदिन पर बड़ा हादसा, एक्टर का कट-आउट लगाते वक्त तीन फैंस की करंट लगने से हुई मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें