कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कुछ समय पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें उनका मेकअप होता दिख रहा था। इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना ने लिखा था-'हर किरदार एक नई यात्रा की खूबसूरत शुरुआत है, आज हमने #इमरजेंसी #इंदिरा की शुरुआत की है। मेकअप आर्टिस्ट काम में लग गए हैं जिससे मेरे चेहरे, शरीर और लुक को सही से तैयार किया जा सके। बहुत से लोग मिलकर इसकी तैयारी में जुट गए हैं। ये एक बहुत ही खास फिल्म होने वाली है'।