बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही, वह पैपराजी के साथ भी काफी अच्छे रिश्ते रखती हैं। अक्सर पैपराजी कंगना को एयरपोर्ट पर स्पॉट करते हैं। उस दौरान वह कुछ ऐसा कह जाती हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। हाल ही में कंगना एक बार फिर से एयरपोर्ट पर नजर आईं। बातचीत के दौरान पैपराजी ने कंगना से कहा कि उन्हें अभिनेत्री से बात करते हुए डर लगता है। इस पर कंगना ने मजेदार जवाब दिया।