बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि, मथुरा पहुंची हैं। कंगना पहली बार मथुरा पहुंचीं इस वजह से उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस कई पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दिए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा- जिन लोगों के मन में चोर है, उन्हें उनसे तकलीफ होगी। उनकी बातें चुभेंगी। लेकिन देशभक्त उनकी बातों से खुश होंगे। अभी बीते रोज ही पंजाब में कंगना की गाड़ी को नाराज लोगों ने रोक लिया था। इन्होंने किसानों और कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करने वालों के खिलाफ बयानबाजी के लिए कंगना से माफी की मांग की।तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल भी बुला लिया गया। काफी देर हंगामा होता रहा। करीब दो घंटे बाद आखिरकार कंगना ने माफी मांगी जिसके बाद किसानों ने उन्हें जाने दिया।
कन्नड़ अभिनेता शिवराम का 83 साल की आयु में निधन
- फोटो : deepakrajput102018/instagram
साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से सबके दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर शिवराम का 83 साल की आयु में निधन हो गया है। 30 नवंबर को वे अपने घर में गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 04 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन की खबर आते ही कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर हस्तियों और उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते एक्टर का कार से एक्सिडेंट भी हो गया था। हालांकि उन्हें कोई इंजरी नहीं हुई थी। सूत्रों के मुताबिक उनके दिमाग की सर्जरी होनी थी, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने सर्जरी का रिस्क नहीं लिया, लेकिन शिवराम की हालत इसके बाद क्रिटिकल होती चली गई और 04 दिसंबर को उनका निधन हो गया। डॉक्टर की जांच के बाद सामने आया है कि उनकी मौत की वजह ब्रेम हेमरेज होना है।
इस समय विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इनकी शादी में बस अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में इन दोनों के शादी के बंधन में बंधने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बॉलीवुड की ये मशहूर जोड़ी 09 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। इसलिए इस समय दोनों की शादी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रही हैं और थोड़ी सी जानकारी भी सुर्खियां बटोर रही है। अब विक्की कौशल और कटरीना कैफ की प्री-वेडिंग की थीम भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 07 दिसंबर को विक्की और कटरीना के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की मेजबानी सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट-रिजॉर्ट करेगा। कटरीना और विक्की ने अपनी शादी को लेकर बहुत ध्यान से सारी तैयारियां की हैं। मेहमानों के आने से लेकर सुरक्षा तक की हर एक चीज का खास ध्यान रखा गया है। वेडिंग प्लानर्स के साथ कई मीटिंग करके संगीत, मेहंदी और शादी की थीम को फाइनल किया गया है।
jasmin bhasin new home
- फोटो : aly goni/instagram
टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और अली गोनी,'खतरों के खिलाड़ी' शो से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बिग बॉस में भी इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। हाल ही में एक्ट्रेस जैस्मिन ने नया अपार्टमेंट खरीदा है। जैस्मिन के नया घर खरीदने पर उनके फैंस बहुत खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी पीछे रह जाए ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने भी जैस्मिन के साथ उनके नए घर की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम से जैस्मीन के नए घर की झलक साझा की है। इस तस्वीर में दोनों ही बहुत खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रैस ने भी तस्वीर पर बहुत ही प्यारा रिएक्शन दिया है जिसके बाद फैंस जल्दी ही उनकी शादी होने के कयास लगा रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बात चाहे उनकी फिल्मों की करें या फिर गानों की, दोनों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। वह एक फिल्म के लिए लगभग आठ से दस लाख रुपए लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पिछले तीन साल से एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं। जीहां, काजल को महिलाओं को होने वाली एक गंभीर बीमारी से पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) से जूझ रही हैं। PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं।
टेलीविजन के जाने-माने और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में इन दिनों दर्शकों को काफी बवाल देखने को मिल रहा है। शो में वीआईपी कंटेस्टेंट्स की एंट्री के बाद से ही घर में रोजाना हंगामा हो रहा है। वहीं, शो में बतौर वाइल्डकार्ड आईं अभिनेत्री राखी सावंत और उनके पति रितेश दर्शकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। 2 साल तक अपने पति को सभी से छुपा कर रखने के बाद आखिरकार राखी ने बिग बॉस 15 में सबके सामने अपने पति का चेहरा दिखाया। हालांकि, अभी भी कई लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा कि रितेश सच में राखी के पति है। ऐसे में हाल ही में आ रही एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राखी सावंत बिग बॉस 15 के आने वाले एपिसोड में रितेश से अलग होने की घोषणा करने वाली है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की कार को शुक्रवार को पंजाब में नाराज किसानों की भीड़ ने घेर लिया। जब कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान भी कंगना ने किसानों पर विवादस्पद टिप्पणियां की थीं, जिसके बाद से ही कई लोग उनसे नाराज थे। पहले यह घेराव चंडीगढ़-ऊना नेशनल हाईवे पर कीरतपुर साहिब में किया गया। भीड़ के गुस्से को देखकर कंगना गाड़ी से बाहर निकलीं और माफी मांगी। लेकिन यहां से निकलते ही कंगना के तेवर फिर बदल गए। कंगना ने किसानों से माफी मांगने को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को लेकर अपना पक्ष रखा। कंगना ने लिखा- मुझे किसी ने माफी मांगने को नहीं कहा और मैं किसी से माफी क्यों मांगूगी। मैं कोई किसान विरोधी नहीं हूं, और माफी मांगने का तो सवाल ही नहीं उठता। हां वो लोग थोड़े नाराज थे, मुझे लेकर उन्हें कुछ शिकायतें थीं। मैंने उनके गिले शिकवे सुने और अपनी बात समझायी।
अंकिता लोखंडे की शादी का कार्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक इन दिनों पूरे मनोरंजन जगत में शादी की धूम मची हुई है। एक ओर जहां राजकुमार राव, श्रद्धा आर्या जैसे सेलेब्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कई कपल ऐसे भी हैं, जो जल्द ही अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने वाले हैं। बॉलीवुड में इन दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के चर्चे आम बने हुए हैं। तो वही टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन की शादी भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह कपल जल्द ही दूसरे के साथ सात फेरे लेने वाला है। हालांकि, अभी तक दोनों की शादी की कोई तारीख सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शादी से पहले अंकिता के प्री- वेडिंग रिचुअल्स की कई तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आ चुकी है। वहीं, अब अंकिता और विकी की शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। सामने आया शादी का यह कार्ड बेहद खास नजर आ रहा है।
सिनेमाघरों में एक और स्टार किड की फिल्म ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी पहली फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। फिल्म बीते शुक्रवार बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। फिल्म के गाने हों या ट्रेलर सभी ने इसे काफी पसंद किया था। इसी का नतीजा है कि अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म 'तड़प' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन अपनी झोली में 4 करोड़ की कमाई डाल ली है। फिल्म की 4 करोड़ की ओपनिंग को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म दर्शको को काफी पसंद आ रही है। इससे पहले बीते दिनों रिलीज हुई जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 ने अपने पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ की कमाई की थी।
अपने बेबाक अंदाज के कारण अक्सर चर्चाओं में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि वह बच्चा गोद लेना चाहती है। इसके बाद आई रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने इसके लिए अपना नाम सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) में बतौर प्रोस्पेक्टिव अडॉप्टिव पेरेंट (PAP) दर्ज कराया है। वहीं, अब अभिनेत्री ने अपने इस फैसले और इसकी प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात की। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि मेरे बच्चा गोद लेने के मेरे फैसले के बाद लोगों को यह चिंता हो रही है कि मुझसे शादी कौन करेगा। स्वरा ने कहा कि ”ये इस स्टेज का शुरुआती हिस्सा है, क्योंकि इसकी प्रक्रिया काफी लंबी होती है। इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि, ”मुझे लगता है कि यह काफी जरूरी भी है, क्योंकि राज्य और CARA इस बात का फैसला बड़े सोच-विचार से करता है कि बच्चे को जिस माता- पिता को सौंपा जा रहा है, वह उसका ध्यान रखेंगे या नहीं।”