फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Bells: कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने मेहमानों के सामने रखीं ये तीन बड़ी शर्तें, पूरी करने वालों को ही मिलेगी शादी में एंट्री

Sat, 04 Dec 2021 06:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री का खूबसूरत कपल यानी अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ हमेशा-हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। कटरीना और विक्की 7 से 10 दिसंबर के बीच राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में शादी करेंगे, जिसकी तैयारी दोनों की तरफ से पूरी हो चुकी है। कटरीना और विक्की कौशल ने अपनी शादी में कुछ खास लोगों को ही बुलाया है, जिसमें उनके परिवार के अलावा महज कुछ करीबी लोग शामिल हैं और ये नाम भी सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।

मेहमानों पर लगीं तीन शर्तें
दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी में महज 120 लोग शामिल होंगे। कपल ने शादी में भी अपनी प्राइवेसी को बनाए रखने की पूरी कोशिश की है और इसी वजह से कटरीना और विक्की ने अपने सभी मेहमानों पर तीन शर्तें लगाई हैं। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि अगर मेहमानों में से किसी ने इन तीन शर्तों को नहीं माना, तो उन्हें शादी में एंट्री नहीं मिलेगी। आइए आपको शर्तों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
गाड़ी पर होगा खास स्टीकर
सवाई माधोपुर में कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने मेहमानों के लिए हर सुविधा का ध्यान रखा है, जिसमें होटल और कार तक सब कुछ शामिल हैं। हालांकि, अगर कोई भी मेहमान अपनी कार से आना चाहता है तो उन्हें इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से शादी के लिए बनवाया गया स्टीकर लेना होगा, जो उनकी कार पर लगेगा। इसी स्टीकर की मदद से मेहमान सिक्स सेंस फोर्ट में एंट्री कर सकते हैं। इतना ही नही, आसपास इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच इसी स्टीकर की मदद से मेहमान कहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
मेहमान के लिए आरटी-पीसीरआर रिपोर्ट जरूरी
कटरीना और विक्की कौशल की शादी में आने वाले हर मेहमान को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लानी होगी। कोरोना के बाद ओमीक्रॉन वायरस की वजह से देशभर में अलर्ट है और इसी वजह से कटरीना और विक्की भी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं।

4 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड के दोनों डोज अनिवार्य
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में एंट्री लेने के लिए हर मेहमान को फुली वैक्सीनेटेड होना भी जरूरी है। हर किसी के कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने चाहिए। इतना ही नहीं, मेहमान को वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट मैनेजमेंट कंपनी को दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल ने रिश्ते के किया कंफर्म
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिश्ते पर कभी बात नहीं की है और ना ही दोनों की तरफ से शादी की घोषणा की गई। ऐसे में शादी की हर जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। लेकिन इन सब खबरों के बीच विक्की कौशल बीती रात कटरीना कैफ के घर पहुंचे। यहां पर उन्होंने मीडियाकर्मी को थम्स अप का इशारा भी किया। माना जा रहा है कि ऐसा करके उन्होंने कटरीना संग अपना रिश्ता कंफर्म किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें