अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल सहित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोग आयकर विभाग के रडार पर हैं। बीते दो दिनों से उनके घर या ऑफिस पर अधिकारियों की कार्रवाई जारी है। इन सितारों पर टैक्स चोरी के आरोप हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला फैंटम प्रोडक्शंस से जुड़ा हुआ है। अब इस पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने प्रतिक्रिया दी है।