फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना वर्सेज शिवसेनाः कोर्ट के फैसले पर 'पंगा गर्ल' ने दी प्रतिक्रिया, ट्वीट कर लिखा- उद्धव सरकार महाविनाशकारी सरकार...

Sat, 02 Jan 2021 12:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter@OfficeofUT, Instagram/kanganaranaut
साल 2021 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन पिछले साल से चली आ रही कंगना वर्सेज शिवसेना की लड़ाई अभी भी जारी है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर हमलावर रहीं एक्ट्रेस कंगना रणौत को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। बता दें कि फ्लैट्स में अनाधिकृत निर्माण गिराए जाने को रोकने के लिए कंगना ने कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट का कहना है कि कंगना ने नियमों का उल्लंघन कर तीन फ्लैट्स को आपस में मिला लिया था। अब कोर्ट के इस फैसले पर कंगना का रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि,' ये महाविनाशकारी सरकार का फेक प्रोपेगैंडा है। मैंने कोई फ्लैट आपस में नहीं जोड़े हैं। पूरी बिल्डिंग इसी तरह बनी हुई है। हर फ्लोर पर एक अपार्टमेंट है। मैंने ऐसे ही ये फ्लैट खरीदा था। बीएमसी मुझे पूरी बिल्डिंग में प्रताड़ित कर रही है। हम उच्च न्यायालय में लड़ेंगे'। बता दें कि कंगना के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है और बहुत से फैंस इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बता दें कि इस मामले की सुनवाई करते हुए जज एल एस चव्हाण ने आदेश में कहा कि, 'कंगना रणौत ने शहर के खार इलाके में 16 मंजिला इमारत की पांचवी मंजिल पर अपने तीन फ्लैट्स को मिला लिया था। ऐसा करते हुए उन्होंने संक एरिया, डक्ट एरिया और आम रास्ते को कवर कर दिया। ये स्वीकृत योजना का गंभीर उल्लंघन है, जिसके लिए सक्षम प्राधिकार की मंजूरी जरूरी है'।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
बता दें कि साल 2020 से ही कंगना के फ्लैट्स और ऑफिस के कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ का मामला चर्चा में बना हुआ। हालांकि बीएमसी ने मार्च 2018 में एक्ट्रेस को उनके खार के फ्लैटों में अनाधिकृत निर्माण कार्य के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन बाद में ये मामला शांत हो गया था। वहीं साल 2020 में बीएमसी की टीम अनाधिकृत निर्माण के आरोप में कंगना रणौत के ऑफिस में तोड़ फोड़ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
गौरतलब है कि इस मामले में कंगना ने कोर्ट में तोड़फोड़ को गलत बताते हुए बीएमसी को फटकार लगाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर उद्धव सरकार को भी काफी खरी-खोटी सुनाई थी। बता दें कि कंगना और महाराष्ट्र सरकार की जुबानी जंग ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें