फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड संग छुट्टियां बिता रहीं आमिर खान की बेटी इरा खान, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Sat, 02 Jan 2021 10:59 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरा खान, नुपूर शिखारे - फोटो : instagram/nupur_shikhare
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान भी बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इरा खान अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। कुछ दिन पहले इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में आई थीं। अब हाल ही में एक बार फिर से इरा इसी बात को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इरा खान इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ छुट्टियां मना रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इरा ने बॉलीवुड डेब्यू तो नहीं किया है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग फिर भी काफी अच्छी है। लेकिन फिलहाल इरा की पोस्ट नहीं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड कहे जाने वाले नुपूर शिखारे की पोस्ट की वजह से इरा लाइम लाइट में आ गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इरा खान और नुपूर शिखारे - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में 28 दिसंबर को अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। इस मौके पर आमिर अपने परिवार के साथ गुजरात पहुंचे थे जहां उन्होंने शादी की सालगिरह मनाई। लेकिन आमिर और उनके परिवार के साथ इस दौरान एक शख्स और मौजूद था। ये शख्स हैं आमिर के फिटनेस कोच और इरा खान के कथित ब्वॉयफ्रेंड नुपूर शिखारे।

4 of 5
इरा और आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
नुपूर ने हाल ही में गिर नेशनल पार्क से कुछ वाइल्डलाइफ तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देखकर ऐसा माना जा रहा है कि नुपूर भी आमिर खान और उनके परिवार के साथ गिर नेशनल पार्क में मौजूद थे। नुपूर की ये पोस्ट भी अब काफी वायरल हो रही है। बता दें कि बीते साल नवंबर में ही आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपूर शिखारे की डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों की ओर से अब तक इस बार कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरा खान - फोटो : instagram/khan.ira
गौरतलब है कि इरा खान और नुपूर सोशल मीडिया पर भी कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। दोनों को देख लग रहा है कि ये दोनों रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इरा खान नुपूर को अपनी मां इरा खान से भी मिलवा चुकी हैं। हालांकि अब तक इस बारे में किसी ने भी कुछ बात नहीं की है।

पढ़ें: ओटीटी पर फ्लॉप वरुण धवन टीवी पर हुए सुपरहिट, स्ट्रीट डांसर 3डी फिर बनी फिल्म नंबर वन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें