फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद कानून के समर्थन में कंगना रणौत और अनिल कपूर ने मांगी माफी, पांच खबरें

Thu, 10 Dec 2020 12:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा कंगना रणौत फिल्मों के अलावा सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देने के लिए भी चर्चा में रहती हैं। बहुत बार उन्हें अपनी राय की वजह से लोगों की आलोचना का भी सामना करना पड़ता है लेकिन वह कभी भी इन आलोचना से नहीं डरती हैं। अब कंगना रणौत ने लव जिहाद के कानून को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

अब लव जिहाद कानून के समर्थन में उतरीं कंगना रणौत, विरोध करने वालों से पूछा ये तीखा सवाल
 
विज्ञापन

2 of 5
दिल बेचारा - फोटो : फाइल
साल 2020 अपने अंतिम पड़ाव पर है। दिसंबर का महीना खत्म होते ही ये साल भी बदल जाएगा। ऐसे में साल 2020 में सालभर की गतिविधियों पर सभी की नजर है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सालभर सर्च की गई, टैग की गई, देखी गई चीजों की लिस्ट सामने आ रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सर्च इंजन Google ने भी अपनी साल 2020 की सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी कर दी है।

Google 2020 year in search: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' को किया लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च, इन सितारों का भी लिस्ट में है नाम


 
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। इसका असर अब सबसे ज्यादा फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पर देखा जा रहा है। कई बॉलीवुड सितारे इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में खबरें आईं कि अभिनेत्री कृति सेनन भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अब कृति ने खुद भी इस बात की पुष्टि करते हुए फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

कृति सेनन ने फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोलीं- 'जल्द वापसी करूंगी'

 

4 of 5
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ का निर्देशन कर चुके निर्देशक सिद्धार्थ आनंद को अपनी नई फिल्म 'पठान' की शूटिंग के साथ साथ निजी जिंदगी में भी एक फिल्म की कहानी जैसी ही परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। वह अपने बच्चे को लेकर कानूनी मामले में फंस गए हैं। ये बच्चा सिद्धार्थ ने पिछले साल गोद लिया था लेकिन अब उसकी असली मां लौट आई है।

OMG! लौट आई गोद लिए ‘अनाथ’ बच्चे की असली मां, डीएनए टेस्ट के बाद इस नामी निर्देशक से मांगा अपना लाल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Twitter
अमेरिकी ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए प्रस्तावित एक हिंदी फिल्म के दृश्यों पर भारतीय वायुसेना ने एतराज जताया है। वायुसेना ने इन दृश्यों को फिल्म से हटाने को कहा है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता अनिल कपूर कुछ दृश्यों में वायुसेना के अफसर की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं और असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। वायुसेना की आपत्ति के बाद अनिल कपूर ने एक वीडियो जारी कर इसके लिए माफी मांगी है।

वायुसेना अफसर के गलत चित्रण को लेकर नेटफ्लिक्स मुसीबत में, अनिल कपूर ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें