फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगाली के कगार पर खड़ीं कंगना पर एक और मार, थलाइवी के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने वापस मांगे पैसे

Wed, 22 Mar 2023 01:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी जिस फिल्म को लेकर बॉलीवुड सितारों को खूब खरीखोटी सुना चुकी हैं, अब उसी फिल्म के नुकसान की भरपाई के लिए प्रड्यूसर्स से पैसों की डिमांड की गई है। वैसे तो हाल के समय में कंगना की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है, लेकिन यहां हम बात करने जा रहे हैं उनकी फिल्म 'थलाइवी' की, जिसका एक्ट्रेस ने जमकर प्रमोशन किया था। आलम ये है कि इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर ने अपना हर्जाना मांग लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : social media
अभिनेत्री कंगना ने अपनी इस फिल्म की तारीफ न करने वाले बॉलीवुड सितारों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। कंगना ने फिल्म की तारीफ ना करने वाले सेलेब्स को बॉलीवुड माफिया कहकर लिखा था, 'मैं बॉलीवुड माफियाओं का इंतजार कर रही हूं, वो हमारे पॉलिटिकल और वैचारिक मतभेदों को दरकिनार रखें, मैं एक अच्छी कला की सराहना करना मुश्किल नहीं समझती। हो सकता है कि वो भी अपनी तुच्छ ह्यूमन इमोशंस से ऊपर उठें और एक कला को जीतने दें। थलाइवी।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' सितम्बर 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉलीवुड की लेजंड एक्ट्रेस और तमिलनाडु की सीएम रहीं जे.जयललिता की बायॉग्राफी है। हालांकि, जहां इस फिल्म में कंगना को उनके अभिनय के लिए काफी तारीफ मिली वहीं लेकिन कमाई की बात करें तो ये फिल्म अपनी लागत रिकवर नहीं कर पाई है। अब यह चर्चा है कि इस फिल्म की वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूटर जी ने फिल्म प्रड्यूसर्स से 6 करोड़ रुपये रिफंड की डिमांड की है।

यह भी पढ़ें: टाइगर 3 में सलमान-शाहरुख के सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने बनाया भव्य सेट, एक्शन सीन करते नजर आएंगे एक्टर

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है, क्योंकि इस फिल्म को रिलीज हुए डेढ़ साल से अधिक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना की फिल्म 'धाकड़'के भी डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रड्यूर्स अपने नुकसान की भरपाई नहीं कर पाए हैं।

यह भी पढ़ें: टीवी से निराशा के बाद अब ओटीटी से उम्मीद, एंटरटेनमेंट के बदलते दौर पर क्या बोलीं रत्ना पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना की अगली फिल्म 'इमरजेंसी' है, जिसे वह खुद ही डायरेक्ट कर रही हैं। यह फिल्म साल 1977 में इंडिया में इमरजेंसी के दौरान की कहानी है, जिसमें कंगना प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक भी अहम भूमिके में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: साउथ के रोमांस के बादशाह कहे जाते थे रेखा के पिता जेमिनी गणेशन, दीदार के लिए तरसती थीं लड़कियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें