बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रेखा के पिता जेमिनी गणेशन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिल पर अलग ही छाप छोड़ी थी। रोमांटिक किरदार निभाने में कोई भी उन्हें टक्कर नहीं दे पाया। वह हर एक किरदार को इतनी अच्छी तरह निभाते थे कि उन्हें पर्दे पर देख कई लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं। शायद यही वजह थी कि वह साउथ इंडस्ट्री के रोमांस किंग कहे जाने लगे थे। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनका रोमांटिक अंदाज आज भी जिंदा है। आज उनकी पुण्यतिथि है। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...