कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने असम शेड्यूल की अपनी शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म आपातकाल पर आधारित है। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इसका निर्देशन भी वह खुद ही कर रही हैं। इससे पहले वह 'मणिकर्णिका' का निर्देशन भी कर चुकी हैं। कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाक नायर और श्रेयस तलपड़े भी दिखने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा कंगना 'तेजस' में भी काम कर रही हैं। इसमें वह एक एयर फोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगी।
Black Adam: ‘ब्लैक एडम' बनी डीसी यूनिवर्स का काला हीरा, जानिए कितने में बनी फिल्म और कितनी हुई कुल कमाई