फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत का तीखा वार, बोलीं- लता मंगेशकर को राजनीति में न घसीटें, वो असली गायिका हैं रिहाना नहीं

Sat, 06 Feb 2021 04:40 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI

बॉलीवुड की विवादित क्वीन कंगना रणौत ने अपने एक इंटरव्यू कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे किसानों को आतंकवादी कहने पर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के करोड़ों के सौदे खो दिए। इसके लिए उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उन्हें इसका जरा भी दुख नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : @KanganaTeam: twitter

बॉलीवुड की विवादित क्वीन कंगना रणौत ने अपने एक इंटरव्यू कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे किसानों को आतंकवादी कहने पर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के करोड़ों के सौदे खो दिए। इसके लिए उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उन्हें इसका जरा भी दुख नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam

वहीं दूसरी तरफ विदेशी सेलेब्स को लेकर लता मंगेशकर की टिप्पणी पर कंगना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लता जी कोई साधारण गायिका नहीं हैं। उन्हें राजनीतिक मामलों में घसीटना अनुचित है। उसे खुले तौर पर राजनीतिक चर्चा में लाना सही नहीं है। विशेष रूप से अब जब वह 91 साल की हो गई हैं और अपने घर तक ही सीमित हैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter: @kanganateam
कंगना ने कहा कि वह सही हैं, लेकिन वे एक लीजेंड्री गायिका हैं रिहाना नहीं। उनकी कला, गायन, रचनात्मकता सभी सीमाओं को ध्वस्त कर देती है। लता मंगेशकर हमारे सबसे कीमती राष्ट्रीय खजानों की तरह हैं। जब उन्हें भारत रत्न मिला तो दरअसल उन्हें मिलकर वह अधिक सम्मानित हो गया। लता जी लीजेंड हैं। वह सम्मान की हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
कंगना ने आगे कहा कि लता जी की आवाज दशकों तक ब्रह्मांड में मौजूद प्रत्येक वस्तु को सुंदर बनाती रही। हम लता भक्त न हिंदू हैं न मुसलमान। बता दें कि लता मंगेशकर ने किसानों के समर्थन में आए रिहाना के ट्वीट पर जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था कि भारत महान देश है और हम भारतीय इसे लेकर गौरवांवित हैं। हम अपनी समस्याएं खुद सुलझा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें