फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किस योग्यता के आधार पर हर मामले में कमेंट करती हो', कांग्रेस नेता के पूछने पर कंगना रणौत ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 06 Feb 2021 04:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरीश चंद्र मीणा, कंगना रणौत - फोटो : Twitter
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत राजनीतिक मुद्दों पर खूब टिप्पणी करती हैं। जिसके चलते वो कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ जाती हैं। लेकिन कंगना भी कम नहीं हैं। किसी की छोटी सी टिप्पणी पर भी कंगना अपने अदाज में तुरंत जवाब देती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर से देखने को मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam
कंगना सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से बात रखने के लिए ही मशहूर हैं। लेकिन कई बार इसी वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। हालांकि कंगना पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है वो सारे ट्रोलर्स का सामना भी हंसते- खेलते करती हैं। हाल ही में एक कांग्रेस नेता ने भी कंगना को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन कंगना ने उन्हें करार जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
दरअसल राजस्थान से कांग्रेस विधायक हरीश चंद्र मीणा ने कंगना की योग्यता पर सवाल उठाए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं हैरान हूं, कंगना के पास ऐसी कौन सी योग्यता है कि वे हर मुद्दे पर कमेंट करती हैं, या फिर वे सिर्फ सोशल मीडिया पर एक मोहरे की भूमिका अदा करती हैं। मैं कंगना की एकेडमिक और राजनीतिक योग्यता जरूर जानना चाहूंगा।'
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twiiter@KanganaTeam
विधायक जी के इस ट्वीट का कंगना ने भी अपने अंदाज में ही जवाब दिया है। कंगना ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मेरी योग्यता...मैं तो खुद को एक आम इंसान मानती हूं लेकिन कई बेवकूफों के बीच सोशल मीडिया पर मैं लीड करने के लिए बेस्ट हूं। आपको अपनी रानी के सामने झुकने की जरूरत है।' बता दें कि कंगना ने यहां रानी कहते हुए खुद को संबोधित किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
अब कंगना रणौत की नेता जी के लिए की गई ये तल्ख टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब कंगना ने ऐसी कोई टिप्पणी की हो। इससे पहले भी वो कई बार कई मौकों पर इस तरह की टिप्पणियां कर चुकी हैं।

पढ़ें: कंगना रणौत की सिख समुदाय से अपील, 'मुट्ठीभर आतंकियों को गौरवशाली समुदाय की छवि खराब न करने दें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें