फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी चाय और चूरन बेचकर गुजारा करते थे अनु कपूर, दो पत्नियों के बीच ऐसे उलझी थी जिंदगी

Sat, 20 Feb 2021 11:15 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनु कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर अभिनेता अनु कपूर का आज जन्मदिन है। अनु का जन्म 20 फरवरी, 1956 को भोपाल में हुआ था। उन्होंने 1983 में फिल्म 'मंडी' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्हें फिल्म 'उत्सव' से पहचान मिली थी। अनु कपूर के पिता मदन लाल एक थिएटर कंपनी चलाते थे। उनकी मां टीचर थीं। उनका परिवार बेहद कठिन समय से गुजरा है। आइए जानते हैं अनु के करियर और निजी जिंदगी के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 5
अनु कपूर - फोटो : social media
अनु घर में आर्थिक तंगी होने के कारण अपनी पढ़ाई नहीं पूरी कर पाए। उनकी मां 40 रुपए की सैलरी पर एक स्कूल में पढ़ाती थीं। घर की आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने पैसे कमाने के लिए चाय से लेकर चूरन के नोट तक बेचे। अन्नू आईएएस ऑफिसर बनना चाहते थे लेकिन पढ़ाई पूरी ना हो पाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 5
अनु कपूर - फोटो : Social Media
कुछ समय बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। यहां एक नाटक के दौरान उन्होंने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुजर्ग व्यक्ति का किरदार किया था जो फिल्मकार श्याम बेनेगल को काफी पसंद आया था। इसके बाद उन्हें फिल्म मंडी में काम करने का ऑफर मिला। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई।

4 of 5
अनु कपूर - फोटो : social media
अनु कपूर भारतीय टेलीविजन उद्योग का भी एक चर्चित चेहरा रहे हैं। उन्होंने कई शो होस्ट किए हैं। टीवी शो 'अंताक्षरी' उनके यादगार शो में से एक है। उन्हें हिंदू शास्त्रों का भी ज्ञान है। अनु कपूर ने अपने करियर में तो खूब नाम कमाया। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी में कई ट्विस्ट आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनु कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अनुपमा कपूर से 1992 में शादी की थी, लेकिन अगले ही साल उनका तलाक हो गया था। अनुपमा अमेरिका की रहने वाली थीं और उनसे 13 साल छोटी थीं। इसके बाद अनु कपूर ने 1995 में अरुणिता मुखर्जी से शादी की। अनु चोरी-चुपके अपनी पहली पत्नी अनुपमा से होटल में मिला करते थे। ये सब पता चलने के बाद अरुनिता ने अनु कपूर को तलाक दे दिया। साल 2008 में अन्नू ने अपनी पहली पत्नी अनुपमा से फिर से शादी कर ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें