फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहस के बीच पूजा भट्ट ने साझा किया ऐसा वीडियो, कंगना रनौत को कहना पड़ा 'धन्यवाद'

Fri, 10 Jul 2020 01:43 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत और पूजा भट्ट - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिज्म (भाई- भतीजावाद) को लेकर तेज बहस शुरू हो गई है। बॉलीवुड के सितारे इस बहस में दो तरफ बंट गए हैं। कुछ मानते हैं कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म का बोलबाला है तो कुछ इसे सिरे से नकार देते हैं। बीते कुछ दिनों से इस मु्द्दे पर कंगना रनौत और पूजा भट्ट के बीच तीखी बहस छिड़ी हुई है। गुरुवार को पूजा भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया जिसके जवाब में कंगना ने उनका शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत, पूजा भट्ट - फोटो : Social Media
पूजा भट्ट ने फिल्मफेयर अवॉर्ड का एक वीडियो साझा किया जिसमें कंगना रनौत को फिल्म गैंगस्टर के लिए अवॉर्ड मिला था। वीडियो में अवॉर्ड लेने के बाद कंगना महेश भट्ट और मुकेश भट्ट को धन्यवाद कह रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में पूजा भट्ट ने लिखा है, 'शायद वीडियो भी झूठ बोलते हैं, दो लोगों की लड़ाई है। मैं आरोप- प्रत्यारोप समझदार लोगों के लिए छोड़ देती हूं। इसके बजाए मैं सिर्फ फैक्ट्स सामने रख रही हूं।’
विज्ञापन

3 of 5
पूजा भट्ट, कंगना रनौत - फोटो : Social Media
पूजा भट्ट के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने धन्यवाद कहा। कंगना की टीम ने ट्वीट किया, 'पूजा जी, कंगना बहुत आभारी हैं कि विशेष फिल्म्स ने उन्हें लॉन्च किया लेकिन वह चाहती हैं कि आउटसाइडर्स के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए। वह शुक्रगुजार हैं कि उनके एक्स के साथ उनका रिश्ता टूट गया लेकिन उनका मानना है कि इसे सम्मानपूर्वक होना चाहिए था। वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि पुरुषों द्वारा चलाए जा रही इस दुनिया में उन्हें सफलता मिली, लेकिन वह चाहती हैं कि पितृसत्ता समाप्त हो।'
 

4 of 5
पूजा भट्ट
इससे पहले पूजा भट्ट ने कहा था कि कंगना को मुकेश भट्ट और महेश भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म 'गैंगस्टर' से लॉन्च किया गया था। जिसके जवाब में कंगना की तरफ ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा था, आपकी जानकारी के लिए बता दूं पूजा भट्ट कि कंगना ने गैंगस्टर के अलावा साउथ की फिल्म पोकरी के लिए ऑडीशन दिया था। जिसमें वो सिलेक्ट भी हो गई थीं। फिल्म पोकरी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। तो अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि वो जो हैं वो गैंग्स्टर की वजह से हैं तो ये गलत है। पानी अपनी जगह बना ही लेता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : Social Media
एक और ट्वीट में कंगना की टीम ने लिखा था, 'डियर पूजा भट्ट, अनुराग बासु के पास वो पैनी निगाहें थीं, जिन्होंने कंगना के टैलेंट को खोजा था। हर कोई जानता है कि मुकेश भट्ट कलाकारों को पैसे देना पसंद नहीं करते। प्रतिभाशाली लोगों से मुफ्त में काम कई स्टूडियो करवाते हैं लेकिन इस बात से आपके पिता को कंगना पर चप्पल फेंकने का, उन्हें पागल कहने का और उन्हें अपमानित करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता।'

नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने लगा दी जमकर क्लास
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें