फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने लगा दी जमकर क्लास

Fri, 10 Jul 2020 12:56 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित रूप से आत्महत्या करने के बाद से ही सबसे ज्यादा निशाने पर निर्माता- निर्देशक करण जौहर आ गए हैं। सुशांत के निधन के बाद से ही बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज्म को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। इस बहस में सबसे ज्यादा ट्रोल किया हो रहे हैं करण जौहर। सुशांत के फैंस, करण जौहर पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। अब हाल ही में लोगों को एक बार फिर ये मौका मिल गया।
विज्ञापन

2 of 5
नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल 8 जुलाई को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर का 62वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर उनके परिवार ने उनका जन्मदिन मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में नीतू कपूर का पूरा परिवार था। जिसकी तस्वीरें नीतू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की थी। लेकिन इन तस्वीरों में लोगों की नजर पड़ी करण जौहर पर।
 
विज्ञापन

3 of 5
नीतू कपूर बर्थडे - फोटो : Social Media
नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर करण जौहर भी वहां पहुंचे थे। करण जौहर को देखते ही सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। सुशांत के फैंस नीतू कपूर की पोस्ट में कमेंट सेक्शन के जरिए करण को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। कई लोग केमेंट कर रहे हैं कि करण जौहर पार्टी में शामिल हुए हैं या वहीं छुपे हुए हैं। इसी तरह के और भी कई कमेंट्स किए जा रहे हैं।

4 of 5
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ दिन पहले ही करण जौहर के एक करीबी ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि करण अब टूट चुके हैं। सालों से ट्रोल होने की वजह से करण को फर्क पड़ना बंद हो गया था लेकिन सुशांत की मौत के बाद जो नफरत उन्हें अपने लिए देखने को मिली है उसका असर उनके ऊपर बुरा पड़ा है। जिसकी  वजह से वो ना घर से बाहर निकल रहे हैं और ना ही किसी से बात कर रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे बयान के बाद करण जौहर का पार्टी में नजर आना फैंस को हजम नहीं हुआ और उन्होंने करण को जमकर खरी- खोटी सुनाई। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से ही करण जौहर के साथ ही कई स्टार किड्स को भी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। जिसके चलते कई सितारों ने सोशल मीडिया से दूरी भी बना ली है।

पढ़ें: जगदीप के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- 'एक के बाद एक सभी जा रहे हैं...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें