तेजस फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने यूजर का पोस्ट रिट्वीट करते हुए लिखा है, 'क्रेडिट तो निश्चित रूप से बनता है। इसके साथ उन्होंने हंसने वाले इमोजी बनाए हैं।' इस पोस्ट पर यूजर्स के काफी दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'डायलॉग उसी अंदाज में रखा जाना चाहिए था, जैसे प्रधानमंत्री ने बोला है, लेकिन कोई बात नहीं, अब भी बेहतर है।' एक यूजर ने लिखा, 'यह गलत है। क्रिएटिविटी कहां है? हमारे लीडर का डायलॉग इस तरह कॉपी न करें।'