कंगना रणौत अपनी बेहतरीन फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। साथ ही वह सम-सामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार साझा करती भी नजर आती हैं। इसी कड़ी में कंगना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव करती देखी गई हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम मोदी को पेग ढंग से न पकड़ने के लिए ट्रोल्स ने निशाने पर लिया है। इसी को लेकर कंगना, माननीय प्रधानमंत्री के बचाव में उतर गई हैं। साथ ही ट्रोल्स को जमकर खरी-खोटी सुनाती नजर आई हैं।