फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना ने फैंस-स्टार के समीकरण पर डाला प्रकाश, बोलीं- मूर्खतापूर्ण व्यवसाय पर आश्चर्य होता है

Sun, 07 Jan 2024 05:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कंगना रणौत ने फैंस और स्टार के बीच के समीकरण पर प्रकाश डाला है। अभिनेत्री का ताजा पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही एक शानदार वक्ता भी हैं। अभिनेत्री बॉलीवुड का कच्चा-चिट्ठा खोलने के साथ ही देश के सम-सामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती देखी जाती हैं। बड़े पर्दे पर अपना दमखम दिखाने के बाद कंगना अब राजनीति में आने की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में कंगना ने एक दफा फिर बॉलीवुड और उसके तौर-तरीकों पर कड़ी राय व्यक्त की है। अभिनेत्री का पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक स्टार और उनके फैंस के बीच के समीकरण के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा कि जब फैंस सार्वजनिक रूप से अपने पसंदीदा स्टार को देखते हैं तो वे कितने मोहित हो जाते हैं, और इसे चमत्कार मानते हैं। कंगना ने लिखा, 'एक अभिनेता होने के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी लोग आपको एयरपोर्ट पर, लाउंज में, विमान में, या यहां तक कि किसी दुकान, रेस्तरां में, सड़कों पर घूमते हुए देखते हैं, तो उनके चेहरे पर रोशनी आ जाती है।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने अपनी पोस्ट में आगे जोड़ा, 'एक बड़ी अप्रत्याशित मुस्कान के साथ जैसे कोई छोटा सा चमत्कार हुआ हो। मानो उन्हें कोई शुभ संकेत दिया गया हो, मानो सेल्युलाइड की ग्लैमरस दुनिया स्टारडस्ट की धुंध छोड़कर उनके सांसारिक जीवन से टकरा गई हो। वे अक्सर चमकती आंखों के साथ मुस्कुराते हैं, कभी-कभी रोते भी हैं, कभी-कभी अपने शब्दों को लेकर लड़खड़ाते हैं या सेल्फी लेने की कोशिश में कांप जाते हैं।' 

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने 14 साल से नहीं किया है डिनर, 'किलर सूप' के अभिनेता ने वजह का भी किया खुलासा

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगना यही नहीं रुकीं और उन्होंने आगे लिखा, 'अचानक आपको भी उनकी आंखों के माध्यम से अपनी उपस्थिति की चमक महसूस होती है और आश्चर्य होता है कि वास्तव में क्या हो रहा है और होने का सबसे उपयुक्त तरीका क्या है। जो है ही नहीं उस पर नियंत्रण पाना असंभव है। एक सिनेमा स्टार का मिथक अब तक का सबसे प्यारा झूठ है, मुझे मुस्कुराहट और आंसुओं के इस मूर्खतापूर्ण व्यवसाय पर आश्चर्य होता है।'

Bollywood: बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड के बीच बॉलीवुड सितारों ने लोगों से की लक्षद्वीप जाने की अपील, साझा किया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत बॉलीवुड के बाद राजनीति में धाक जमाने की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्मों की बात करें तो कंगना को आखिरी बार 'चंद्रमुखी 2' और 'तेजस' में देखा गया था। आने वाले दिनों में कंगना 'इमरजेंसी' फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उन्हें इंदिरा गांधी की भूमिका में देखा जाएगा।

Vignesh Shivan: मुश्किलों में आई विग्नेश शिवन की फिल्म, नाम को लेकर बीमा कंपनी ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें