फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प: Koo एप पर विरोधियों को याद कर रही हैं कंगना, बोलीं- एंटी नेशनल लिब्रस को मुझसे प्यार हो गया था

Sat, 19 Jun 2021 08:37 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रणौत को चर्चा में बने रहना बखूबी आता है। जिस दिन से उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ है उस दिन से वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी सक्रिय हो गई हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों पर ट्वीट करने के बाद 4 मई को कंगना रणौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। जिसके बाद कू एप ने उनका समर्थन किया था। साथ ही यह भी कहा था कि बाकी घर (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) किराये के हो सकते हैं लेकिन कंगना 'कू' को अपना ही घर समझें। कू ऐप के सीईओ और सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्णा ने एक्ट्रेस का अपने प्लेटफॉर्म पर स्वागत किया था। बता दें 'कू' एक स्वदेशी सोशल मीडिया एप है। 

कंगना इन दिनों इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जबरदस्त एक्टिव नजर आ रही हैं। आए दिन वह नए नए पोस्ट साझा करती रहती हैं। बीते दिनों कंगना घुड़सवारी करती नजर आई थीं जिसके बाद भी वह ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं। अब कंगना ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की है और कू एप पर अपने विरोधियों को याद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'इस जगह पर किसी तरह की बातचीत करने या विचार रखने का कोई स्पेस नहीं है। मुझे आपके कपड़ों और त्वचा में कोई दिलचस्पी नहीं है बल्कि मैं अपको और ज्यादा गहराई से आपके ज्ञान के बारे में जानना चाहती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना आगे लिखती हैं, 'हां, यह (इंस्टाग्राम) इन्फ्लूएंसर्स और घरेलू बिजनेस के लिए काम का हो सकता है और मैं उनके लिए खुश भी हूं लेकिन 'ऐंटी नेशनल लिब्रस' मेरे पसंदीदा हैं। मैं उन्हें खत्म करने के लिए पैदा हुई हूं और उन्हें बहुत मिस कर रही हूं। मुझे पूरा यकीन है कि वो भी मुझे मिस कर रहे होंगे क्योंकि उन्हें मेरा टॉर्चर पसंद है। आइए कू पर आइए मेरे प्यारों, मैं आप सभी को मिस कर रही हूं।'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कंगना ने कू एप पर आने के बाद अपने पहले पोस्ट में लिखा था, 'कू एक नई जगह है जिसे समझने में थोड़ा वक्त लगेगा, मगर भाड़े का घर भाड़े का होता है, अपना घर कैसा भी हो अपना होता है।' कंगना की इसी बात पर कू के सीईओ ने उनका समर्थन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत के खाते में कई फिल्में हैं। जल्द ही वो जयललिता की बायोपिक फिल्म ‘थलाइवी’ में दिखेंगी। इस फिल्म को अप्रैल में ही रिलीज होना था। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। इसके अलावा उनके पास ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ जैसी फिल्में भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें