फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसा नकली है 'मणिकर्णिका' का ट्रेलर, ये हैं 5 बड़ी कमियां

Tue, 18 Dec 2018 04:02 PM IST
शशांक गौर मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manikarnika - फोटो : twitter
मणिकर्णिका – ट्रेलर 
कलाकार – कंगना रनौत, जिशू सेनगुप्ता, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, अतुल कुलकर्णी व अंकिता लोखंडे
निर्देशक – राधा कृष्ण जगर्लामुदी, कंगना रनौत

जिसका डर था बेदर्दी, वही बात हो गई। गाना बहुत पुराना है लेकिन 'मणिकर्णिका' के ट्रेलर पर बिल्कुल फिट बैठता है। ट्रेलर में हनुमान हैं। एक मुसलमान है। भगवा ध्वज है। शेर को मारने वाली और हाथी के मस्तक पर जा चढ़ने वाली मनु है। इसके साथ ही एक ऐसी हीरोइन है जो कहीं से झांसी की रानी नजर नहीं आती।
विज्ञापन

2 of 5
Manikarnika - फोटो : Instagram
फिल्म 'मणिकर्णिका' के टीजर और ट्रेलर के बीच गंगा में बहुत सा पानी बह चुका है। कंगना रनौत फिल्म निर्देशक बन गई हैं। जिस टीजर को देखने के बाद कंगना ने निर्देशक बनने का फैसला किया और करीब 40 दिन फिल्म की शूटिंग फिर से कर डाली, वह ट्रेलर पर भारी पड़ता दिख रहा है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Manikarnika - फोटो : twitter
मणिकर्णिका के ट्रेलर पर इस बात पर जोर है कि इसे 'बाहुबली' और 'भाग मिल्खा भाग' की राइटर टीम ने लिखा है। के विजयेंद्र प्रसाद की कथा-पटकथा और प्रसून जोशी के संवाद अपनी जगह चुस्त दुरुस्त हैं लेकिन ट्रेलर अपना असर नहीं छोड़ पाता। वजह है, फिल्म में हर फ्रेम को 100 फीसदी संपूर्ण दिखाने की कोशिश करना। यही गलती विजय कृष्ण आचार्य अपनी पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कर चुके हैं और फिल्म ट्रेलर आने के साथ ही हकीकत से दूर लगने लगी थी। 

4 of 5
Manikarnika - फोटो : twitter
अच्छे सिनेमा की पहली शर्त यही है कि दर्शक का परदे पर दिख रहे किरदारों से जुड़ाव होना चाहिए। सजे-धजे कुलभूषण खरबंदा हों या सुरेश ओबेरॉय या फिर डैनी, सभी किरदार बनावटी दिखते हैं। 'मणिकर्णिका' बनीं कंगना रनौत ने खुद को लार्जर दैन लाइफ दिखाने के लिए लो एंगल इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : twitter
'मणिकर्णिका' फिल्म के ट्रेलर में स्लो मोशन इस्तेमाल किया और हर संवाद को ऐसे बोला है कि सुनील शेट्टी याद आने लगते हैं। सिनेमा अगर नकली दिखता है तो दर्शकों की नजर में हार जाता है। सिनेमा को असली दिखना चाहिए। जीवन जैसा। 'मणिकर्णिका' फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें