फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर: कंगना की ‘थलाइवी’ को नहीं मिली मल्टीप्लेक्स में जगह, अभिनेत्री ने गैंगअप करने का लगाया आरोप

Sat, 04 Sep 2021 04:15 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अपनी आगामी फिल्म ‘थलाइवी’ के साथ बिलकुल तैयार हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित ये फिल्म 10  सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज से पहले कंगना रणौत को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल कंगना की आगामी फिल्म को मल्टीप्लेक्स थिएटर में जगह नहीं मिली है। कंगना अपनी फिल्म को लेकर मल्टीप्लेक्स के मालिकों पर काफी गुस्सा है। अभिनेत्री का कहना है कि जानबूझ कर उन्हें कम स्क्रीन दी जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लगाई क्लास

कंगना ने एक के बाद एक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मल्टीप्लेक्स सिनेमा के मालिकों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने उनसे गुजारिश की है कि वो इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दें। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का साथ दें। कुछ ऐसी फिल्में हैं जो थिएटर में रिलीज होने का दम रखती हैं लेकिन उन्हें सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना ने गैंगअप करने का लगाया आरोप

कंगना रणौत ने मल्टीप्लेक्स सिनेमा के मालिकों पर गैंगअप करने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि फिल्म के निर्माताओं ने काफी चीजों के लिए समझौता करते हुए ‘थलाइवी’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने का रिस्क लिया है और ये सिर्फ लोगों के प्यार से ही मुमकिन हो पाया है’। मल्टीप्लेक्स सिनेमा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए कंगना ने उन पर गैंगअप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हिन्दी में उनके पास दो हफ्ते का विंडो है वहीं तमिल में ये विंडो 4 हफ्तों का है। ऐसे में अपना लॉस पूरा करना हमारा मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान था

रिपोर्ट्स के मुताबिक थलाइवी के निर्माता महामारी को ध्यान में रखकर पहले फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मन बना रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने थिएटर मालिकों की शर्तों को स्वीकार करते हुए फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का निर्णय लिया। दरअसल सिनेमाघरों के मालिक भी कोरोना के प्रोटोकॉल को लेकर डरे हुए हैं और इसी वजह से किसी भी फिल्म को अपने थिएटर में रिलीज करने से पहले वो दो बार सोच रहे हैं।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
इंस्टाग्राम पर भड़की थीं कंगना

हमेशा से विवादों में घिरी रहीं कंगना रणौत हाल ही में अपनी फिल्म थलाइवी को लेकर इंस्टाग्राम पर भड़क गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम को फटकार भी लगाई थी। दरअसल कंगना अपने बायो में अपनी आगामी फिल्म थलाइवी के ट्रेलर का लिंक साझा करना चाहती थीं, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाई। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
इन भाषाओं में होगी फिल्म रिलीज 

इस फिल्म में जयललिता के जीवन के बारे में हर पहलू दिखाया जाएगा। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें