फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर बोले- 'काश सुशांत सिंह राजपूत ने जहरीले दिमाग वालों पर भरोसा न किया होता'

Sat, 12 Sep 2020 04:27 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अभिषेक कपूर - फोटो : instagram/gattukapoo
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लगभग तीन महीने बीते चुके हैं लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें भुला नहीं पा रहे। फिल्म केदारनाथ के निर्देशक अभिषेक कपूर ने सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया। अभिषेक ने कहा है कि शातिर दिमाग वालों ने सुशांत को इस बात यकीन दिलाया कि फैंस उन्हें नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ में सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत एक साथ नजर आए थे। इस ही फिल्म से सारा ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अभिषेक कपूर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। अब उन्होंने सुशांत का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95
अभिषेक कपूर द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत की तस्वीरें नजर आ रही हैं। इनमें वो कभी मस्ती करते दिख रहे हैं तो कभी शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर सुशांत के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अभिषेक कपूर - फोटो : instagram/gattukapoor
वीडियो को साझा करते हुए अभिषेक कपूर ने लिखा है, 'काश, तुम ये जानते कि तुम्हारे फैंस तुम्हें कितना प्यार करते हैं। काश, तुमने कुछ जहरीले दिमाग वाले लोगों की बातों पर भरोसा न किया होता। काश, तुम देख पाते कि तुम्हारे फैंस न्याय के लिए कैसे लड़ रहे हैं। मैं तुम्हें यह कहते हुए लगभग सुन सकता हूं- जाने दो सर, काम बोलेगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI और सुशांत का इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। इस केस की जांच अब सीबीआई, एनसीबी और ईडी कर रही है। इस केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार हो चुकी हैं। 

न सोने के लिए बिस्तर, न गर्मी में पंखा, जेल में ऐसी कट रही है रिया चक्रवर्ती की जिंदगी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें