फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर

Wed, 01 Jun 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रितिक रोशन और कंगना के बीच चल रहे झगड़े में एक नया मोड़ आया है। कंगना ने रितिक रोशन पर भ्रम में रखने और धोखा देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर

2 of 8
कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने डीसीपी एम. राजकुमार को चिट्ठी लिखकर रितिक रोशन द्वारा उनकी मुवक्किल पर लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने रितिक रोशन पर अपने ही बात से पलटने का आरोप लगाया है। अपनी बातों और बयानों के जरिए भ्रमित करने के लिए उन्होंने रितिक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर

3 of 8
रिजवान का कहना है कि 12 दिसंबर 2014 को रितिक ने उस वक्त के पुलिस प्रमुख राकेश मारिया से की गई शिकायत में अपनी ईमेल आईडी हैक होने की शिकायत की थी। रितिक ने उस शिकायत में ये बात कही था कि उनकी आईडी के हैक हो गई है और उनके प्रशंसक और दोस्तों ने बताया है कि वो उनसे बात कर रहे हैं। जबकि उन्होंने इन लोगों से कोई बात नहीं की।

रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर

4 of 8
रितिक ने इस आधार पर अपराधियों को पकड़ने की गुजारिश पुलिस से की थी। इस पर कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। कंगना के वकील का कहना है कि रितिक ने एक बार फिर इसे शिकायत को लेकर मार्च 2016 में जो शिकायत दर्ज की, उसमें उन्होंने कंगना पर कई इल्जाम लगा डाले।
विज्ञापन

रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर

5 of 8
कंगना के वकील का कहना है कि रितिक ने आरोप लगाया कि कंगना ने उन्हें हजारों ई-मेल और फोटो भेजे हैं। रितिक अपने कहे में खुद ही फंस रहे हैं। उनके अपनी ई-मेल आईडी के हैक होने को लेकर किए गए दावों मे विरोधाभास है।
विज्ञापन

रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर

6 of 8
इसको लेकर कंगना के वकील ने रितिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि भ्रमित करने के लिए रितिक पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कुछ पुलिस अफसरों पर भी मीडिया के सामने गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर

7 of 8
बताया जा रहा है कि रितिक की ई-मेल हैक होने के तार अमेरिका से जुड़े हैं। इसको लेकर पुलिस की साईबर सेल छानबीन कर रही हैं।
विज्ञापन

रितिक दे रहे हैं धोखा, कंगना ने दर्ज कराई एफआईआर

8 of 8
रितिक रोशन और उनके वकील ने कंगना के वकील की ओर से किए गए इस जोरदार हमले पर कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें