फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR: कंगना रणौत को मिल रही जान से मारने की धमकियां, दर्ज करवाई एफआईआर, बोलीं- गद्दारों से नहीं डरने वाली

Tue, 30 Nov 2021 11:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कंगना रणौत को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखने के बाद से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद अभिनेत्री ने इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसकी जानकारी कंगना ने इंस्टाग्राम पर दी है। साथ ही एफआईआर की कॉपी भी साझा की है। कंगना ने गोल्डन टैंपल की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया है, 'मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए मैंने लिखा था कि गद्दारों को कभी माफ नहीं करना, ना ही भूलना। इस तरह की घटना में देश के अंदरूनी देशद्रोही गद्दारों का हाथ होता है।'
 
विज्ञापन

2 of 5
kangana - फोटो : instagram
कंगना ने आगे लिखा, देशद्रोही गद्दारों ने कभी पैसे के लालच में तो कभी पद व सत्ता के लालच में भारत मां को कलंकित करने के लिए एक भी मौका नहीं छोड़ा, देश के अंदरूनी जयचंद और गद्दार षड्यंत्र रच देश विरोधी ताकतों को मदद करते रहे, तभी इस तरह की घटनाएं होती हैं। मेरे इसी पोस्ट पर मुझे विघटनकारी ताकतों की तरफ से निरंतर धमकियां मिल रही हैं। बठिंडा के एक भाई साहब ने तो मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना पोस्ट में बताती हैं, मैं इस तरह की गीदड़ भभकी या धमकियों से नहीं डरती। देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों और आतंकी ताकतों के खिलाफ बोलती हूं और हमेशा बोलती रहूंगी। वह चाहे बेगुनाह जवानों के हत्यारे नक्सलवादी हो, टुकड़े-टुकड़े गैंग हो या आठवें दशक में पंजाब में गुरुओं की पावन भूमि को देश से काटकर खालिस्तान बनाने का सपना देखने वाले विदेशों में बैठे हुए आतंकवादी हो।

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Social media
कंगना ने लिखा है, लोकतंत्र हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है, सरकार किसी भी पार्टी की हो, लेकिन देश की अखंडता, एकता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा और विचारों की अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार हमें बाबासाहेब अम्बेडकर के सविंधान ने दिया है। मैंने किसी भी जाति, मजहब, या समूह के बारे में कभी कोई अपमानजनक या नफरत फैलाने वाली बात नहीं की है। मैं कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया जी को भी याद दिलाना चाहूंगी कि आप भी एक महिला है, आपकी सास इंदिरा गांधी जी इसी आतंकवाद के खिलाफ अंतिम समय तक मजबूती से लड़ीं। कृपया पंजाब के अपने मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि वह इस तरह के आतंकवादी, विघटनकारी और देशविरोधी ताकतों की धमकी पर तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने बताया है कि मैंने धमकी देने वालो के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की है। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार भी जल्द कार्रवाई करेगी। देश मेरे लिए सर्वोपरि है, इसके लिए मुझे बलिदान भी देना पडे़ तो मुझे स्वीकार्य है, पर मै ना डरी हूँ ना कभी डरूगी, देश के हित में, गद्दारों के खिलाफ खुलकर बोलती रहूंगी। पंजाब में चुनाव होने वाले है, इसके लिए कुछ लोग मेरी बात को संदर्भ के बिना प्रयोग कर रहे हैं , अगर मुझे भविष्य में कुछ भी होता है तो उसके लिए नफरत की राजनीति व बयानबाज़ी करने वाले ही पूरी तरह उत्तरदायी होगें। इनसे करबद्ध निवेदन है कि चुनाव जीतने की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए किसी के प्रति नफरत ना फैलाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें