बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में नजर आ रही हैं। इस फिल्म के सामने आने के बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और प्यार पर आधारित इस फिल्म में सान्या के साथ अभिमन्यु दसानी भी दिखाई दिए। लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद भी आ रही है। बीते कुछ समय से अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सान्या ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने टूटे रिश्ते के बारे में बात की।
उन्होंने एक वेबसाइट से अपने रिलेशनशिप और उसके दर्द भरे ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे भी इस दर्द से गुजर चुकी हैं और अब खुद को मानसिक तौर पर मजबूत करने पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, "मुझे लगता है कि हर किसी के लिए ब्रेकअप बहुत मुश्किल वक्त होता है। लेकिन मुझे इस वक्त ने खुद पर काम करने के लिए प्रेरित किया है।