कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
हालिया रिलीज फिल्मों की सफलता को देखते हुए कंगना रणौत से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड का दौर लौट आया है। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उनका मानना है कि एक इंडस्ट्री के रूप में वे एक साथ आ गए हैं। उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन कम हो रहा है, और इंडस्ट्री ने निश्चित रूप से कुछ पुनर्विचार किया है। उन्होंने कहा, 'सनी देओल जैसे लोग बहुत लंबे समय से दौड़ में नहीं थे, हमें उनकी जरूरत है।'