बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। कंगना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक बेबाकी भरा इंटरव्यू दिया है। जिसे लेकर वो इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में अब कंगना के एक पुराने इंटरव्यू को लेकर अनुराग कश्यप ने उन पर तंज कसा है। तो वहीं कंगना भी इस पर चुप नहीं रहीं और अनुराग को 'मिनि महेश भट्ट' कह दिया।