फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर भिड़े रणवीर शौरी और अनुराग कश्यप, जानिए किसने कहा- 'दूसरों पर कीचड़ उछालने में यकीन नहीं रखता'

Tue, 21 Jul 2020 04:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग कश्यप,रणवीर शौरी - फोटो : ट्विटर
बॉलीवुड में इन दिनों भाई- भतीजावाद पर बहस छिड़ी हुई है। इस मामले में सबकी अपनी अलग राय है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ कलाकार इस मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय सामने रख रहे हैं। कंगना रनौत ने इन दिनों बॉलीवुड के कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स को निशाने पर लिया है। इस बीच कंगना रनौत को अनुराग कश्यप ने सलाह दे डाली कि लोग उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके बाद टीम कंगना ने उन्हें मिनी महेश भट्ट का नाम दे दिया।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर शौरी
अब इस मामले में रणवीर शौरी की भी एंट्री हो चुकी है। रणवीर शौरी ने बिना नाम लिए लिखा, 'बॉलीवुड के कई इंडिपेंडेंट फिल्म योद्धा अब मेनस्ट्रीम बॉलीवुड के चाटुकार बन चुके हैं। ये वही लोग हैं जो 24/7 लोगों का ध्यान खींचने के लिए सिस्टम के बारे में खुलकर बातें करते थे। जब तक इन्हें चमकते गेट से बॉलीवुड में एंट्री नहीं मिली थी। कुछ ज्यादा पाखंड नहीं है?'
 
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : Social Media
रणवीर शौरी का ये ट्वीट अनुराग कश्यप को कुछ पसंद नहीं आया और उन्होंने लिखा, 'क्या तुम सच में ऐसा समझते हो रणवीर? अगर हां तो इसे एक्सप्लेन करना। ठीक से बताना तुम क्या कहना चाहते हो? और कौन किसका चाटुकार बन गया है?'
 

4 of 5
रणवीर शौरी - फोटो : social media
अनुराग कश्यप के ट्वीट का जवाब देते हुए रणवीर ने लिखा, 'मैं जो भी कहता हूं, सोच समझ कर कहता हूं। मैंने सब कुछ लिख दिया है।' रणवीर ने आगे कहा कि वह नाम लेने और दूसरों पर कीचड़ उछालने में यकीन नहीं रखते और वह बस लोगों को ये याद दिलाना चाहते हैं कि 'वे कहां से आए हैं'। इसके बाद भी रणवीर और अनुराग के बीच कई ट्वीट्स और रिट्वीट्स हुए और आखिरकार अनुराग कश्यप को ट्रोल किया जाने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर शौरी
बता दें रणवीर शौरी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रणवीर ने फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। रणवीर शौरी दिबाकर बनर्जी की शानदार फिल्म 'खोसला का घोंसला' में अपने किरदार से चर्चा में आए। अनुराग और रणवीर एक साथ फिल्म भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें